{"_id":"5bdccf22bdec22698f4cbcc0","slug":"15411975618-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्काउड गाइड ने सीखे विपत्ति में सहायता पहुंचाने के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्काउड गाइड ने सीखे विपत्ति में सहायता पहुंचाने के गुर
Updated Sat, 03 Nov 2018 03:56 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के ग्राम अकरौली स्थित जनता इंटर कालेज प्रांगण में शुक्रवार से तीन दिवसीय स्काउट एवं गाइड शिविर का शुभारंभ किया गया। प्रथम दिवस में स्काउट ट्रेनिंग काउंसलर मोहित कुमार एवं आशीष कुमार ने स्काउट एवं गाइड को स्काउट के विस्तृत इतिहास के संबंध में जानकारी दी।
इसके बाद झंडा प्रार्थना नियम तथा प्रतिज्ञा के साथ साथ स्काउट की वर्दी के बारे में बताया। जनता इंटर कालेज प्रांगण में बड़ी संख्या में सीनियर स्तर के स्काउट एवं गाइड उपस्थित रहे। स्काउट गाइड ने संयुक्त रूप से विभिन्न प्रकार की तालियां बजाने का अभ्यास किया।
साथ ही साथ स्काउट एवं गाइड को समाज के प्रति उनके दायित्वों के संबंध में बताते हुए कहा की विद्यालय आते जाते समय एवं अन्य किसी कार्य के लिए किसी भी स्थान पर जाते समय वाहन दुर्घटना मिलने पर उन्हें तत्काल प्राथमिक चिकित्सा एवं सहायता उपलब्ध कराना, प्रत्येक स्काउट एवं गाइड का धर्म है।
विज्ञापन
अपने आर्थिक शारीरिक एवं सामाजिक स्तर से जो भी सहायता संभव हो तत्काल सहायता उपलब्ध करानी चाहिए। स्काउट ट्रेनिंग काउंसलर ने स्काउट झंडे के नीचे ली गई प्रतिज्ञा का एक स्काउट एवं गाइड की जिंदगी में विशेष महत्व होता है। प्रधानाचार्य एवं समस्त स्टाफ गण उपस्थित रहा।