फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   जिलेभर की सहकारी समितियों में तालाबंदी, कर्मचारी हड़ताल पर

जिलेभर की सहकारी समितियों में तालाबंदी, कर्मचारी हड़ताल पर

Sat, 03 Nov 2018 02:08 AM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
जिलेभर की सहकारी समितियों में तालाबंदी, कर्मचारी हड़ताल पर
चंदौसी। सहकारी समिति कर्मचारी समन्वय समिति के सहकारी कर्मचारियों ने अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर जिलेभर में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। जिले की सभी 47 सहकारी समितियों में तालेबंदी कर दी गई है, जिससे खाद, गेहूं बीज, राशन आदि का वितरण व धान खरीद आदि ठप हो गई है। चंदौसी सहकारी क्रय विक्रय समिति पर कर्मचारियों ने बेमियादी धरना शुरू कर दिया है। यहां विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन

सहकारी समिति कर्मचारी समन्वय समिति के कर्मचारियों ने एक नवंबर को विधानसभा का घेराव किया था, जिसके बाद सहकारिता विभाग के प्रमुख सचिव से वार्ता की गई लेकिन सफलता नहीं मिली, जिसके बाद कर्मचारियों ने प्रांतीय आह्वान पर जिलेभर की सभी 47 सहकारी समितियों में बेमियादी हड़ताल शुरू करते हुए तालाबंदी कर दी है। तीन सूत्री मांगों को लेकर सहकारी समितियों के लिपिक, सचिव व अन्य सभी कर्मचारी हड़ताल पर चले जाने के कारण खाद वितरण, राशन वितरण, गेहूं बीज वितरण के अलावा धान की खरीद आदि का कार्य ठप हो गया है। जिलेभर के कर्मचारियों ने चंदौसी क्रय विक्रय सहकारी समिति पर बेमियादी धरना शुरू कर दिया हैष इस पर मंडल उपाध्यक्ष बाल मुकुंद व जिलाध्यक्ष, राकेश पाल सिंह, जिला महामंत्री जितेंद्र चौधरी ने कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं की जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। मुख्य मांगों में राज्य कर्मियों की भांति राजकोष से वेतन दिलाने, बकाया भुगतान दिलाने व सेवानिवृत्ति की आयु 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष किए जाने की मांग शामिल हैं। इसमें विपिन कुमार, प्रवीन कुमार गौतम, वागेश शर्मा, दुष्यंत कुार, राम बहादुर, शिशुपाल सिंह, संजय सिंह, पंकज सिंह, नीरज कुमार, रोबिन, नत्थू सिंह, नूर मोहम्मद, ओमप्रकाश त्यागी, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, उमेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed