फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ओडीएफ में सहयोग न करने वालों पर हो कार्रवाई

ओडीएफ में सहयोग न करने वालों पर हो कार्रवाई

Sat, 03 Nov 2018 02:08 AM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
ओडीएफ में सहयोग न करने वालों पर हो कार्रवाई
बहजोई। गांवों को खुले में शौच मुक्त करने में सहयोग न करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। यह मुद्दा विकासखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक में उठा। इस बीच कुल 16 प्रस्तावों पर सदन की मुहर लगाई गई।
विज्ञापन

बैठक में खंड विकास अधिकारी/परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण हरेंद्र कुमार ने बताया कि 16 प्रस्तावों में ओडीएफ गांव घोषित करना, प्रत्येक ग्राम पंचायत में अंत्येष्टि स्थल बनवाए जाना, पूर्व में बने अंत्येष्टि स्थलों की साफ-सफाई कराए जाना, जल निगम की ओर से 58 हैंडपंप लगवाए जाना, लोक निर्माण विभाग की ओर से गांव बिसारू से गांव दूधापुर तक व बहजोई मंडी समिति से भीमपुर तक की सड़क का निर्माण कराया जाना, मनरेगा के तहत वर्ष 2019-20 की कार्य योजनाओं में रोजगारपरक योजनाओं को शामिल किया जाना, चुनाव की जमानत धनराशि को वापस कराए जाना हैं। इस बीच डीपीआरओ जाहिद हुसैन व पीडी की ओर से योजनाओं के सुचारु क्रियान्वयन पर जोर दिया गया। बैठक में विद्युत विभाग व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की अनुपस्थिति को लेकर निंदा प्रस्ताव पारित कराने को लेकर सहमति बनी। अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख परवीता ने तथा संचालन एडीओ पंचायत अतिरिक्त प्रभार राजेश चौधरी ने किया। पूर्ति विभाग, जल निगम, शिक्षा, कृषि व बाल विकास परियोजना के अधिकारी समेत सदस्य संजीव यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed