फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   पटाखा कारोबारी के यहां एसआईबी का छापा, साढ़े तीन लाख का जुर्माना

पटाखा कारोबारी के यहां एसआईबी का छापा, साढ़े तीन लाख का जुर्माना

Sat, 03 Nov 2018 02:08 AM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
पटाखा कारोबारी के यहां एसआईबी का छापा, साढ़े तीन लाख का जुर्माना
चंदौसी। शहर के एक बड़ा आतिशबाजी व्यापारी के प्रतिष्ठान पर शुक्रवार को वाणिज्य कर विभाग की एसआईबी टीम ने छापेमारी की। दिनभर पटाखे और फुलझड़ियां गिनी गई जिससे दिनभर शहर में खलबली मची रही। फर्म में स्टाक और उपलब्ध सामान में अंतर पाया गया है जिससे दुकानदार पर साढ़े तीन लाख रुपये का जुर्माना किया गया। यह रकम शनिवार को जमा कराई जाएगी।
विज्ञापन

शहर में बड़े पैमाने पर आतिशबाजी का कारोेबार होता है। कई करोड़ रुपये के इस कारोबार में भारी टैक्स चोरी की भी आशंका बनी रहती है। इन्हीं आशंकाओं के तहत वाणिज्य कर विभाग के संयुक्त आयुक्त अनूप कुमार माहेश्वरी के निर्देश पर डिप्टी कमिश्नर (एसआईबी) एसके प्रसाद के नेतृत्व में वाणिज्य कर अधिकारी मुकेश कुमार रस्तोगी, रामौतार, दीपक मेहरोत्रा, रामलखन यादव, अशोक मिश्रा आदि की टीम ने चंदौसी में पटाखा विक्रेताओं के यहां छापेमारी करनी शुरू की। सबसे पहले टीम ने कैथल गेट पर ताराचंद फायर वर्क्स की दुकान पर पहुंचे। जब चेकिंग की शुरू की तो शहरभर के पटाखा कारोबारियों में हड़कंप मच गया। अधिकांश बड़े कारोबारी दुकानें बंद करके चले गए। एसआईबी की छामेपारी देर शाम तक एक ही दुकान पर रही। डिप्टी कमिश्नर एसके प्रसाद ने बताया कि यहां कुल 19 लाख रुपये की आतिशबाजी मिली थी, लेकिन उपलब्ध माल व स्टाक रजिस्टर पर अंतर पाए जाने के बाद शाम को फिलहाल साढ़े तीन लाख रुपये का जुर्माना डाला गया। वाणिज्य कर अधिकारी मुकेश रस्तोगी ने बताया कि शाम हो जाने के कारण जुर्माने की धनराशि आज बैंक में जमा नहीं हो सकी, धनराशि कल जमा की जाएगी। जांच अभी जारी है। इधर फर्म स्वामी का कहना है कि उसके यहां कोई गड़बड़ी नहीं पकड़ी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed