{"_id":"5bdcb420bdec22694517dc9a","slug":"154119064618-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालय की जमीन का व्यापारीकरण किए जाने पर अभाविप ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालय की जमीन का व्यापारीकरण किए जाने पर अभाविप ने जताया रोष
Updated Sat, 03 Nov 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। शहर के एक इंटर कालेज की जमीन पर दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने इस पर रोष जताया है। कर्मचारी ज्ञापन देने एसडीएम कार्यालय पहुंचे लेकिन अधिकारियों के नहीं मिलने पर छात्रों ने विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की। शहर के एक इंटर कालेज की भूमि पर दुकानों का निर्माण किया जा रहा है। इस पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने रोष जताया है। उपजिलाधिकारी महेश प्रसाद दीक्षित के मौजूद नहीं मिलने पर उनके आशुलिपिक को ज्ञापन सौंपकर अवगत कराया है कि यह कालेज शहर के प्राचीन शैक्षिक धरोहर है। अध्ययन कर रहे बाहर के छात्राओं को आवासीय सुविधा की अनदेखी कर कालेज प्रशासन मनमाने ढंग से जमीन पर दुकानें बनवा रहा है। इससे कालेज का दायरा सीमित होता जा रहा है। साथ कालेज की रौनक समाप्त होती जा रही है। अभाविप ने तुरंत निर्माण कार्य रोकवाने तथा इससे हो रही आय को कालेज प्रशासन किस मद में खर्च कर रहा है की जानकारी सार्वजनिक किए जाने की मांग की है। तीन दिन में समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान तुषार भारद्वाज, कुशल शर्मा, यश सिंह, आकाश कुमार, रोहित ठाकुर, शौर्य बंसल, अक्षत अग्रवाल, यश भारद्वाज, अभिषेक शर्मा, विवेक त्रिपाठी, सुदेश कुमार, नक्षत्र विजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन