{"_id":"5bdcb41cbdec226989663bce","slug":"15411906433-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानदेय के लिए रोजगार सेवकों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानदेय के लिए रोजगार सेवकों ने दिया धरना
Updated Sat, 03 Nov 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानदेय के लिए रोजगार सेवकों ने दिया धरना
बहजोई। उत्तर प्रदेश रोजगार सेवक पंचायत मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में रोजगार सेवकों ने मानदेय के लिए विकास खंड कार्यालय परिसर में धरना दिया। इसके बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।
धरने में अध्यक्ष नवनीत यादव ने कहा कि जिले भर के रोजगार सेवकों को पिछले 18 माह से मानदेय नसीब नहीं हो सका है, जबकि राज्य सरकार की ओर से अनुपूरक बजट से 100 करोड़ रुपये स्वीकृत भी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद रोजगार सेवकों को मानदेय नहीं दिया जा रहा है। मानदेय नहीं मिलने से रोजगार सेवकों के परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं, लेकिन प्रशासन का इस ओर ध्यान नहीं जा रहा है। अब दीपावली का त्योहार सिर पर है। मानदेय नहीं मिलने से रोजगार सेवक परेशान है। संचालन यदुवीर यादव ने किया। धीरेंद्र यादव, मुनेश कुमार, संतोष कुमार, शिव कुमार, मनोज कुमार शर्मा, राजेंद्र सिंह, संजय सिंह, रामकैलाश, भूदेव सिंह, कामनी देवी व सुधा देवी आदि मौजूद रहे।