फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   जिला कृषि अधिकारी ने पांच दुकानों से खाद के लिए नमूने

जिला कृषि अधिकारी ने पांच दुकानों से खाद के लिए नमूने

Wed, 31 Oct 2018 01:01 AM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
जिला कृषि अधिकारी ने पांच दुकानों से खाद के लिए नमूने
चंदौसी। नकली खाद बनाने का बड़ा खुलासा होने के बाद जिला कृषि विभाग हरकत में आया है। जिला कृषि अधिकारी ने मंगलवार को करीब बीस दुकानों पर छापेमारी करके खाद चेक की। पांच दुकानों से छह खाद के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं जिससे खाद विक्रेताओं में दिनभर खलबली मची रही।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी नरेंद्र प्रताप सिंह ने अपनी टीम के साथ मंगलवार को खाद की दुकानों पर छापेमारी की। क्योंकि रविवार को चंदौसी में पकड़ी गई नकली पोटाश बनाने की फैक्ट्री से चंदौसी सहित जिलेभर में सैकड़ों खाद की दुकानों पर नकली खाद की आपूर्ति की जा रही थी। बड़ी संख्या में किसानों ने असली खाद के धोखे में नकली पोटाश खरीद लिया था, ऐसे किसानों में भी खलबली है, अधिकांश किसान खाद की दुकानों पर जाकर खरीदी गई खाद पर संदेह जता रहे हैं। लोगों का मानना है कि कृषि विभाग ने छापेमारी में एक दिन की देरी कर दी, जिससे अधिकांश दुकानदारों से अपनी दुकानों से नकली खाद को हटा दिया है। हालांकि मंगलवार को जिला कृषि अधिकारी नरेंद्र प्रताप सिंह ने सुबह से ही छापेमारी शुरू कर दी है। चंदौसी, नरौली, बहजोई, पंवासा, संभल, हयातनगर आदि कई स्थानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की गई। इसमें वार्ष्णेय खाद भंडार, पाठक फर्टिलाइजर्स, अमन एजेंसी चंदौसी, भारत खाद भंडार संभल, पाठक इंटरप्राइजेज हयातनगर, न्यू विशाल फटिलाइजर्स बहजोई आ दि से खाद के छह नमूने संग्रहीत करके उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। छापेमारी के कारण जिलेभर में खाद विक्रेताओं में खलबली मची रही है।
विज्ञापन


आधार कार्ड लेकर पीओपी मशीन से खरीदे खाद
चंदौसी। जिला कृषि अधिकारी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि किसानों को सावधान रहना चाहिए, उन्हें खाद खरीदने जाते समय आधार कार्ड लेकर जाना चाहिए, प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस) के माध्यम से खाद बेचने वाले विक्रेताओं से ही खाद खरीदे और उसकी रसीद जरूर लें। ताकि यदि खाद नकली निकले तो संबंधित खाद विक्रेता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed