{"_id":"5bb3c96a867a550139685082","slug":"153850914210-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उर्स मेले का विवाद पहुंचा एसडीएम दफ्तर और थाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उर्स मेले का विवाद पहुंचा एसडीएम दफ्तर और थाना
Updated Wed, 03 Oct 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहजोई। उर्स मेले का विवाद पहले एसडीएम दफ्तर पहुंचा और बाद में थाने। दोनों ही स्थानों पर उप जिलाधिकारी महेश प्रसाद दीक्षित व सीओ चंदौसी केके सरोज ने दोनों पक्षों के लोगों की बातचीत सुनने के बाद मिले तथ्यों व अभिलेखों के आधार पर निर्णय लेते हुए उर्स मेले के लिए चार दिनों की अनुमति दी। मंगलवार को बहजोई में उर्स मेले के विवाद को लेकर दोनों पक्षों के लोग चंदौसी में एसडीएम दफ्तर पर पहुंचे। एसडीएम ने दोनों पक्षों की बात सुनकर बहजोई थाना पहुंचने की बात कही। इस पर शाम चार बजे करीब एसडीएम व सीओ के बहजोई थाना पहुंचने पर दोनों पक्षों के लोग थाना पहुंचे।
एसडीएम ने बताया कि उर्स मेले को लेकर एक पक्ष सात दिन तो दूसरा पक्ष चार दिन की अनुमति की बात कर रहा था। इस पर दोनों पक्षों से मिले तथ्यों व अभिलेखों के आधार पर उर्स मेला 3 अक्तूबर से 6 अक्तूबर तक चार दिन लगाए जाने की अनुमति दी गई। कोतवाल अमित कुमार ने बताया कि उर्स मेले को लेकर दोनों पक्षों के लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने की बात कही गई है।