फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ‘योगाभ्यास करते रहें, शरीर रहेगा स्वस्थ’

‘योगाभ्यास करते रहें, शरीर रहेगा स्वस्थ’

Fri, 28 Sep 2018 01:13 AM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
‘योगाभ्यास करते रहें, शरीर रहेगा स्वस्थ’
धनारी/चंदौसी। धनारी क्षेत्र के गांव बगढै़र में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वावधान में योग शिविर में योगाचार्य सुरेंद्र कुमार आर्य ने सभी योग साधकों को प्राणायाम, आसन, सूर्य नमस्कार, व्यायाम आदि का अभ्यास कराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर ही हमारे जीवन का आधार होता है।
विज्ञापन

योगाचार्य सुरेंद्र कुमार आर्य ने कहा कि पंचतत्व में एक प्रमुख तत्व वायु है जो हमारे शरीर को जीवित रखता है। शरीर के तीनों दोषों वात, पित और कफ में वात (वायु) ही बलवान है। क्योंकि वह सब धातु मल आदि का विभाग करने वाला और क्रियाशीलता से युक्त शरीर के सूक्ष्म छिद्रों में प्रवेश करने वाला शीतल, रुखा, हल्का और चंचल है। उपनिषद में प्राण को ब्रह्म कहा गया है। प्राण शरीर के कण-कण में व्याप्त है। कामेंद्रियां आदि तो विश्राम भी कर लेती हैं लेकिन प्राण शक्ति कभी भी न सोती है न विश्राम करती है। रात दिन अनवरत रूप से कार्य करती रहती है। इसलिए शरीर में प्राण ही सब कुछ है। हमें प्राणायाम का अभ्यास ज्यादा से ज्यादा करना चाहिए। इससे हम अपने शरीर को पूर्ण रुप से स्वस्थ और मजबूत बना सकते हैं। कपालभाति, अनुलोम विलोम, भस्त्रिका आदि का अभ्यास कराया और उनसे होने वाले लाभ बताए। इस मौके पर डा. कुंवरपाल आर्य, डा. वेदप्रकाश, वीरपाल, मनोज आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed