{"_id":"5b9c0eb8867a557ffe03f165","slug":"153695402311-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेला देखकर लौट रहे युवक को रोडवेज बस ने टक्कर मारी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेला देखकर लौट रहे युवक को रोडवेज बस ने टक्कर मारी, मौत
Updated Sat, 15 Sep 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली के मालगोदाम रोड पर शुक्रवार की सुबह रोडवेज बस ने मेला देख कर लौट रहे युवक को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बस को कब्जे में कर चालक को हिरासत में लिया है। मृतक के पिता ने अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मौलागढ़ के मुहल्ला अशोकनगर निवासी विकास गुुुुरुवार की रात मेला देेखने गया था। सुबह वह छह बजे वह मेले से लौट रहा था। विकास जब माल गोदाम रोड स्थित पेेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो सामने से आ रही रोडवेज की बस ने विकास को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक बस को वहां से भगा ले गया। थोड़े ही देर में वहां लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। भीड़ के बताने पर पुलिस ने आगे जाकर बस को पकड़ लिया। पुलिस बस को कब्जे में कर चालक को पकड़कर थाने ले आई। सूचना मिलने पर काफी देर बाद परिजन अस्पताल पहुंचे। परिजनों में विकास की मौत से कोहराम मचा है। पिता वीरेंद्र कुमार ने कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।