{"_id":"5b9c0e80867a557ed20b1ab1","slug":"153695396816-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज बुखार की चपेट में आकर मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज बुखार की चपेट में आकर मासूम की मौत
Updated Sat, 15 Sep 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। मौसमी बुखार से मौतों का सिलसिला अभी थम नहीं रहा है। राजकीय चिकित्सालय नाकाफी साबित हो रहे है। वहीं, बुखार पीड़ित लोगों की मौत की संख्या में बढ़ती जा रही है। कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में चार साल के बालक की बुखार के बाद मौत हो गई है।
कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव में बिचेटा काजी गांव निवासी वीरेश कुमार का चार साल का बेटा विष्णु को गुरुवार की रात्रि तेज बुखार आया था और शुक्रवार की सुबह ही परिजन चंदौसी के एक निजी नर्सिंग होम ले गए। जहां डाक्टर ने देखते ही मासूम को मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र में अब तक बुखार से मरने वालों की संख्या नौ पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम सिर्फ औपचारिकता निभाने गांव पहुंचती है, लेकिन उसके बाद गांव की ओर पलट कर नहीं देखती है। इससे समस्याएं लगातार बढ़ती जा रहीं हैं।