{"_id":"5b95781b867a5501363bcc0c","slug":"153652225215-milak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम और तहसीलदार ने बूथों का किया निरीक्षण, तीन कर्मी नदारद मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम और तहसीलदार ने बूथों का किया निरीक्षण, तीन कर्मी नदारद मिले
Updated Mon, 10 Sep 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
मिलक। उपजिलाधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव और तहसीलदार अशोक कुमार सिंह ने कई बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान तीन कर्मी नदारद मिले।
उपजिलाधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव ने नगर के मतदान केंद्रों के अलावा मतदान केंद्र म्यूड़ी, खानपुर जदीद, रास-डंडिया, सिमरा, रठौंडा केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें पता कि नगर के बूथों पर फार्म खत्म हो गए हैं। इस पर एसडीएम का कहना था कि फार्म बीएलओ को दिए गए थे। यदि किसी को फार्म नहीं मिल पाए हैं तो वह तहसील सें प्राप्त कर सकता है। वहीं, दूसरी ओर तहसीलदार अशोक कुमार सिंह ने मतदान केंद्र प्रानपुरा, वेहटरा, करींगा, परम, हरइया, कृपिया पांडेय, पटिया धनेली पूर्वी, पिपला शिवनगर केंद्र के बूथों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में प्रानपुरा पर तैनात विभित अधिकारी नागेंद्र सिंह, हरइया बूथ पर विभित अधिकारी रामेंद्र कुमार तथा कृपिया पांडेय में तैनात विभित अधिकारी जयारानी गैरहाजिर मिलीं। तहसीलदार ने बताया कि तीनों की रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी गई है।