{"_id":"5b918118867a557f6917e743","slug":"15362624104-tanda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘हिंदू समाज का मार्ग दर्शन करना है उद्देश्य’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘हिंदू समाज का मार्ग दर्शन करना है उद्देश्य’
Updated Fri, 07 Sep 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडा। विश्व हिंदू परिषद के अनुषांगिक संगठन दुर्गा वाहिनी का स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम को संबोधित का मुख्य वक्ता ने कहा संगठन का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज का सही मार्गदर्शन करना है।
नगर के रामलीला ग्राउंड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में दुर्गा वाहिनी का स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद उत्तर प्रदेश के प्रांत सह मंत्री यशपाल सिंह रहे। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद की स्थापना 1964 में हुई थी। संगठन का उद्देश्य हिंदू समाज के मार्ग दर्शन के साथ ही महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को रोकना है। अनुषांगिक संगठन दुर्गा वाहिनी द्वारा बहन-बेटियों का शौर्य प्रशिक्षण वर्ग प्रत्येक वर्ष आयोजित कराया जाता है। इसमें इनको आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाता है। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री गजेंद्र सिंह, संयोजक बजरंग दल रवि शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम कांबोज, खंड विस्तारक मयंक कुमार, विभाग संयोजिका प्रतीक्षा कांबोज, जिला संयोजिका एकता गुप्ता, नीलम रानी, प्रयास कांबोज समेत दुर्गा वाहिनी की 150 से अधिक अधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।