{"_id":"5b917f47867a5501346c2187","slug":"153626194520-milak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू(टिकैत) ने जन समस्याओं को लेकर धरना दिया, नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू(टिकैत) ने जन समस्याओं को लेकर धरना दिया, नारेबाजी
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलक। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने जन समस्याओं की मांग को लेकर तहसील में धरना दिया और अपनी मांगों के समर्थन में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ता निरीक्षण भवन में एकत्र हुए और यहां से अपनी मांगों के समर्थन में जुलूस के रूप में मंडल प्रवक्ता आदेश शंखधार के नेतृत्व में तहसील पहुंचे। कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए एसडीएम कोर्ट के बाहर धरने पर बैठ गए। उन्होंने प्रशासन पर किसानों की समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया। बाद में धरना स्थल पर उपजिलाधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव को किसानों की समस्याओं का ज्ञापन दिया। ज्ञापन में मिर्जापुर-परम मार्ग को सही कराने, विक्रमपुर में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा हटवाने, शहीद रामआसरे शर्मा के नाम से विक्रमपुर में कालेज खोलने, पात्र लोगों के शौचालय एवं आवासों का निर्माण कराने आदि मांगे शामिल हैं। मांगे पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है। ज्ञापन में जिलाध्यक्ष हसीब अहमद, वीरेश शर्मा, राशिद अंसारी, अजीज अहमद आदि के हस्ताक्षर हैं।