{"_id":"5b884bdb42c792463c05109b","slug":"15356589589-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताबड़तोड़ अपराधों के बाद चंदौसी की संभल पुलिस चौकी सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताबड़तोड़ अपराधों के बाद चंदौसी की संभल पुलिस चौकी सस्पेंड
Updated Fri, 31 Aug 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। जिले में चोरी, लूट, डकैती की ताबड़तोड़ वारदात हो रही हैं, लेकिन पुलिस मस्त है। रात्रिकालीन न तो गश्त हो रही है और ना ही अपराधिक मामलों का खुलासा हो रहा है। पुलिस कर्मियों ने अपनी मनचाही पुलिस चौकियों पर तैनाती पा ली है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पिथौरागढ़ के भाई के आवास पर चोरी के बाद पुलिस अधीक्षक ने चंदौसी कोतवाली की संभल गेट पुलिस चौकी के सभी पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है।
अगस्त माह में ही कई बड़ी वारदात को अपराधियों को अंजाम दिया गया। कभी रसगुल्लों का ट्रक पकड़ कर छोड़ा गया। दो दिन पहले सीकरी गेट के चरन विक्रेता को पकड़ कर छोड़ दिया। पुलिस कर्मियों, उपनिरीक्षक ने मनचाही पोस्टिंग पाकर छोटे-छोटे मामलों के प्रार्थना पत्रों पर घरों पर जाकर लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया। मंगलवार को भाजपा नेता सुरेश सैनी के आवास पर जाकर उनसे भी अभद्रता कर दी जिसकी शिकायत गुरुवार को मुख्यमंत्री से भी की गई। इसी दिन न्यायिक मजिस्ट्रेट पिथौरागढ़ सुधीर तोमर के भाई के घर चोरी को अंजाम दे दिया गया। शासन तक गूंजे इन मामलों का असर यह हुआ कि पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने गुरुवार को संभल गेट पुलिस चौकी पर तैनात सभी पुलिस कर्मियों जिसमें उपनिरीक्षक महिपाल वर्मा, कांस्टेबल संदीप कुमार व सोमपाल को निलंबित कर दिया है। पुलिस अधीक्षक ने चेतावनी दी है कि यदि अपराधों पर नियंत्रण नहीं हुआ तो कोतवाली प्रभारियों, थानाध्यक्षों पर भी गाज गिरेगी।