फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   झमाझम बरसात से पुलिस चौकी समेत कई भवनों में जलभराव

झमाझम बरसात से पुलिस चौकी समेत कई भवनों में जलभराव

Sat, 25 Aug 2018 01:21 AM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
झमाझम बरसात से पुलिस चौकी समेत कई भवनों में जलभराव
चंदौसी/जुनावई। गुरुवार की शाम से रातभर हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया। लोगों को गर्मी से राहत मिली। फसलों को लाभ पहुंचा, लेकिन जुनावई में तेज बरसात के कारण पतरिया पुलिस चौकी समेत कई स्कूलों व अन्य भवनों में जलभराव हो गया। बच्चे स्कूल नहीं जा सके। भवनों से पानी को बाहर निकालने को पंपिंग सेट का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन


सचिवों की कमी पर जताई चिंता
जुनावई/चंदौसी। ब्लाक मुख्यालय पर शुक्रवार को आयोजित भाकियू (अंबावत) की मासिक पंचायत में बेरोजगारी की समस्या व ग्राम पंचायतों में सचिवों की कमी पर चिंता व्यक्त की गई। पंचायत की अध्यक्षता महावीर सिंह तथा संचालन ब्लाक अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह ने किया।
विज्ञापन

मंडलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह यादव ने कहा कि देश की तरक्की के लिए रोजगार आवश्यक है। गांवों का विकास भी ठप पड़ा है, क्योंकि ग्राम पंचायतों में सचिवों की भारी कमी हैं। एक सचिव पर कई कई ग्राम पंचायतें हैं, जिस कारण सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक नहीं पहुंच पा रहा है। बड़ी संख्या में युवक बेरोजगार घूम रहे हैं। इन समस्याओं का समाधान कराने के लिए खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा। इस मौके पर योगेंद्र सिंह, हर नारायन, निरंजन, ख्याली सिंह, हेम सिंह, इंद्रपाल, हरपाल, सेवाराम, विजयपाल, दंगल सिंह आदि भाकियू कार्यकर्ता लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संदिग्ध परिस्थितियों में महिला झुलसी
जुनावई/चंदौसी। धनीपुर गांव में एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई। महिला को यहां से अलीगढ़ रेफर किया गया है। धनीपुर गांव निवासी अमरपाल की पत्नी विमलेश (25) गुरुवार को खाना बना रही थी। इसी बीच अचानक घर में आग लग गई। चीख पुकार सुनकर लोग दौड़े। किसी तरह महिला के कपड़ों में लगी आग को बुझाया गया है। महिला को तत्काल सीएचसी जुनावई लाया गया। यहां से उसकी हालत गंभीर बताते हुए चिकित्सक ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। चौकी प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि धनीपुर गांव में महिला के संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसने की बात कही जा रही है, लेकिन किसी ने पुलिस को कोई सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed