{"_id":"5b6c998a4f1c1ba33e8b60c9","slug":"153384384214-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीस दिनों से प्रभावित चल रही जिले की डाक व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीस दिनों से प्रभावित चल रही जिले की डाक व्यवस्था
Updated Fri, 10 Aug 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। जिले की डाक सेवाएं पिछले 20 दिन से प्रभावित चल रही हैं। अधिकांश डाकघरों में कामकाज चौपट है। चंदौसी का मुख्य डाकघर में पिछले 20 दिनों से सिर्फ दिन कार्य हुआ है। इससे लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। डाक विभाग ने पूरे मंडलभर में 21 जुलाई से नया साफ्टवेयर अपडेट करने का कार्य शुरू किया गया था। उस दौरान डाक निरीक्षक विचित्र गुप्ता ने बताया कि साफ्टवेयर तीन दिन के बाद चौथे दिन पहले से भी कई गुना बेहतर तरीके से कार्य करने लगेगा। उपभोक्ताओं को कई अन्य ऑनलाइन सुविधाएं भी मिल जाएंगी लेकिन साफ्टवेयर 20 दिनों बाद भी ठीक तरीके से कार्य नहीं कर पा रहा है। डाक मंडल संभल, रामपुर, अमरोहा व मुरादाबाद जिले में अस्सी मुख्य डाकघर व 405 शाखा डाकघर हैं जिससे सभी डाकघरों में कार्य प्रभावित हो रहा है, छोटे घरों में पुराने डाक अधीक्षकों को नया साफ्टवेयर ही समझ में नहीं आ रहा है। मुख्य डाकघरों में भी पिछले उन्नीस दिनों सिर्फ चार दिन ही कार्य हुआ। चंदौसी मुख्य डाकघर में तीन, चार व छह अगस्त को कार्य हुआ। बुधवार व गुरुवार को भी डाकघर खुला, जिससे यहां उपभोक्ताओं की भीड़ लग गई, लेकिन सिस्टम मैनेजर का तबादला होने के बाद यहां उपभोक्ताओं को जानकारी देने वाला भी कोई नहीं था। इससे डाक कर्मियों ने कई दिनों से रुकी हुई रजिस्ट्री भेजी गईं। डाक घरों का कार्य प्रभावित होने के कारण पेंशनर्स को भारी परेशानी हो रही है। उनकी पेंशन आहरित नहीं हो पा रही है। रक्षाबंधन का भी त्योहार नजदीक है, यदि यही हाल रहा तो डाक व्यवस्था के सहारे भाइयों तक पहुंचने वाली राखियां नहीं पहुंच पाएंगी।
--------
किसी डाक अधीक्षक ने ऐसी कोई जानकारी नहीं दी कि डाक घरों की व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं चल पा रही है, यदि ऐसा है तो वह खुद इस मामले को देखकर समस्याओं का निस्तारण करेंगे। किसी को डाक विभाग की ओर से कोई असुविधा नहीं होने दी जाएगी। ज्ञान प्रकाश, प्रवर डाक अधीक्षक मुरादाबाद
विज्ञापन
--------
किसी डाक अधीक्षक ने ऐसी कोई जानकारी नहीं दी कि डाक घरों की व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं चल पा रही है, यदि ऐसा है तो वह खुद इस मामले को देखकर समस्याओं का निस्तारण करेंगे। किसी को डाक विभाग की ओर से कोई असुविधा नहीं होने दी जाएगी। ज्ञान प्रकाश, प्रवर डाक अधीक्षक मुरादाबाद
विज्ञापन