फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   तहसील में किसानों की समस्याओं को ले भड़की भाकियू ने की नारेबाजी

तहसील में किसानों की समस्याओं को ले भड़की भाकियू ने की नारेबाजी

Thu, 02 Aug 2018 01:33 AM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
तहसील में किसानों की समस्याओं को ले भड़की भाकियू ने की नारेबाजी
कांठ। तहसील सभागार में हुई भारतीय किसान यूनियन की पंचायत में किसानों ने बकाया गन्ना भुगतान सहित बिगड़ी बिजली व्यवस्था को ले कड़ी नाराजगी जताई। भाकियू कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन भी किया। इसके बाद जिलाधिकारी को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम की अनुपस्थिति में पुलिस क्षेत्राधिकारी का सौंपा गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भाकियू पदाधिकारी, कार्यकर्ता व क्षेत्रीय किसान बुधवार को तहसील पहुंचे। यहां उन्होंने मासिक पंचायत को प्रारंभ करते हुए अपनी मांगों और समस्याओं को जोरदार ढंग से उठाया। किसानों ने शुगर मिलों द्वारा लगातार वादा खिलाफ किए जाने का आरोप लगाया। जल्द ही शुगर मिलों के खिलाफ उग्र आंदोलन चलाए जाने का एलान किया। पंचायत के बाद किसानों ने जिलाधिकारी मुरादाबाद को प्रेषित पांच सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी हिमांशु वर्मा की अनुपस्थिति में पुलिस क्षेत्राधिकारी कांठ गजराज सिंह को सौंपा। ज्ञापन में बकाया गन्ना भुगतान दिलाने, सावन के पवित्र माह को देखते हुए क्षेत्र में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाए जाने, नगर की पथ प्रकाश व्यवस्था को मजबूत किए जाने, कांठ नगर में हाईवे के दोनों ओर अतिक्रमण हटवाए जाने, गन्ना समिति कांठ के पास करीब एक माह पूर्व चोरी हुए विद्युत ट्रांसफार्मर को शीघ्र रखवाए जाने आदि मांगे की गई हैं। इस अवसर पर भाकियू के वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह, जिलामंत्री नवनीत विश्नोई, तहसील अध्यक्ष हरदीप सिंह, तहसील प्रभारी जितेंद्र विश्नोई उर्फ जीतू, जिला संगठन मंत्री सुशील चौधरी, मीडिया प्रभारी राहुल चौधरी, बच्चू सिंह, गन्ना समिति चेयरमैन चौधरी विजयपाल सिंह, नरेंद्र शर्मा, डॉ जितेंद्र सिंह, राजेंद्र विश्नोई, रामकला सिंह, राजपाल सिंह, रूपकिशोर सिंह, बलराज सिंह, राजवीर सिंह सहित काफी संख्या में भाकियू कार्यकर्ता व किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed