{"_id":"5b62103f4f1c1b49778b58e1","slug":"15331533367-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिलेख पूरे न होने पर पचास वाहनों का चालान, रेफलेक्टर लगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिलेख पूरे न होने पर पचास वाहनों का चालान, रेफलेक्टर लगाए
Updated Thu, 02 Aug 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) छवि सिंह ने बुधवार को यातायात निरीक्षक की टीम के साथ अभियान चलाकर वाहनों की चेकिंग की। इसमें अभिलेख पूरे नहीं रखने के आरोप में 50 वाहनों का चालान करके शमन शुल्क वसूला गया। साथ ही वाहनों मेें रिफ्लेक्टर भी लगाए गए।
एआरटीओ छवि सिंह व यातायात निरीक्षक अनुज मलिक ने अपनी-अपनी टीमों के साथ बुधवार को सुबह से ही चंदौसी में बदायूं मार्ग पर वाहनों की चेकिंग शुरू की। किसी के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं तो कोई पंजीकरण अभिलेख घर भूल गया तो अधिकांश ट्रिपल राइडिंग करते मिले। कई खामियों पर दोनों टीमों ने 50 वाहनों के चालान करके शमन शुल्क वसूला। फिर दोनों टीमों ने साथ आकर वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए। ताकि रात्रि के दौरान दुर्घटना से बचा जा सके। इस मौके पर एआरटीओ छवि सिंह ने वाहन चालकों को रोककर उन्हें यातायात के नियमों की जानकारी दी। साथ ही कार चालकों को शीट बेल्ट बांधने, दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने को कहा। सभी वाहन चालक यातायात के नियमों का कड़ाई के साथ पालन करेंगे, अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बनियाठेर थाना क्षेत्र में मुरादाबाद रोड पर भी वाहनों की चेकिंग की गई। यहां भी वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर लगाए गए।