{"_id":"5b62103d4f1c1ba33e8b49a9","slug":"153315333418-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं को देख फब्तियां कसते मनचलो को दौड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं को देख फब्तियां कसते मनचलो को दौड़ाया
Updated Thu, 02 Aug 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
जुनावई/चंदौसी। महाविद्यालय एवं इंटर कालेज की छुट्टी होने के समय मनचले छात्राओं को परेशान कर रहे हैं। एंटी रोमियो टीम ने बुधवार को ब्लाक मुख्यालय के सामने छात्राओं को देखकर फब्तियां कस रहे युवकों को दौड़ाया। एक मनचले को पकड़ा, हिदायत देकर छोड़ दिया गया।
महाविद्यालयों, इंटर कालेजों की छात्राओं ने अपने कालेजों के माध्यम से पुलिस से भी यह शिकायत की कि राह चलते कुछ मनचले फब्तियां कसते हैं, यदि उन्हें अभी नहीं रोका गया तो उनके हौसले बढ़ सकते हैं, किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। ऐसे में बुधवार को एंटी रोमियो टीम को अवकाश के समय लगाया गया। मंडी समिति के सामने राह चलती छात्राओं पर फब्तियां कसते युवकों को टीम ने खूब दौड़ाया। एक आरोपी को पकड़ लिया गया। थाने लाकर उसके माता पिता को बुलाकर उसकी करतूत बताई। चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।