फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   किसानों को समझाने में छूटे अधिकारियों के पसीने

किसानों को समझाने में छूटे अधिकारियों के पसीने

Thu, 02 Aug 2018 01:25 AM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
किसानों को समझाने में छूटे अधिकारियों के पसीने
बहजोई। कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन हो या फिर एनएच पर जाम। दोनों ही स्थानों पर किसानों को समझाने में अफसरों के पसीने छूटे। आलम यह था कि कहीं डीएम कक्ष में एडीएम ने भाकियू पदाधिकारियों को समझाया, तो कहीं डिप्टी कलक्टर कक्ष में बैठकर एसडीएम चंदौसी व सीओ चंदौसी ने। यहां तक कि खनन विभाग के दफ्तर में मौजूद कुछ भाकियू पदाधिकारियों को समझाने में एलआईयू निरीक्षक ने भी पूरा दमखम लगा दिया। इसके बाद कड़ी धूप में किसानों के साथ एनएच पर खड़े होकर एडीएम, एसडीएम चंदौसी व सीओ चंदौसी ने किसानों को समझाने व मनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। खास बात तो यह रही कि अफसरों के समझाने के बाद एक पल तो ऐसा लगता कि किसान मान जाएंगे, लेकिन दूसरे पल ही किसान विरोध करते हुए फिर से एनएच पर बैठ जाते। कई बार अफसरों से किसानों की वार्ता विफल रही। इसके काफी देर बाद एडीएम के आश्वासन पर भरोसा करते हुए भाकियू पदाधिकारी व किसान माने और एनएच पर से जाम हट सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed