{"_id":"5b5cc1434f1c1b66428b487c","slug":"153280543819-tanda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टांडा में तीसरे दिन भी जारी बारिश, जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टांडा में तीसरे दिन भी जारी बारिश, जलभराव
Updated Sun, 29 Jul 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडा। नगर में तीन से लगातार हो रही बारिश से जन जीवन-अस्त व्यस्त हो गया है। जहाँ बारिश से नगर में जलभराव हो रहा है वहीं कच्चे मकानों में दरारें आनी शुरू हो गईं हैं जिससे गरीब मकान मालिक के चेहरे पर चिंता की लकीरें साफ़ देखी जा सकती है। उधर लगातार बारिश के बाद किसानों ने राहत की सांस ली है। नगर में गुरुवार देर रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। लगातार हो रही बारिश के कारण नगर में अब तक दो मकानों की छत गिर गई है जिसमें दो लोग घायल हो गए और हजारों का नुकसान हो गया था। शनिवार को भी बारिश जारी रही। इससे कच्चे मकान मालिकों के चेहरे पर चिंता की लकीरें खिंच गईं। दूसरी ओर भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली और किसानों में भी ख़ुशी का माहौल है।
विज्ञापन