{"_id":"5b5394414f1c1b19208b610d","slug":"153220409216-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी कलक्टर को परिषदीय विद्यालयों में अंग्रेजी शिक्षा की गुणवता खराब मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी कलक्टर को परिषदीय विद्यालयों में अंग्रेजी शिक्षा की गुणवता खराब मिली
Updated Sun, 22 Jul 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहजोई। डिप्टी कलक्टर के निरीक्षण में परिषदीय विद्यालयों की अंग्रेजी की गुणवत्ता खराब मिली। कहीं बच्चों पर हिंदी में इमला लिखना नहीं आया, तो कहीं हिंदी शब्दों की अंग्रेजी नहीं बता सके।
शनिवार को डिप्टी कलक्टर ओमवीर सिंह ने विकासखंड बनियाखेड़ा के कई परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस बीच प्राथमिक विद्यालय द्वितीय, कैथल में निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलक्टर को बच्चों की छात्र-संख्या कम मिली। कक्षाओं में बच्चों के बैठने की उचित व्यवस्था नहीं थी। वहीं प्राथमिक विद्यालय, कैथल में भी बच्चों की संख्या कम थी। कक्षा तीन के बच्चे इमला नहीं लिख पाए। बाउंड्रीवाल टूटी हुई थी। प्राथमिक विद्यालय, करेला में कक्षा पांच के बच्चे कोष्ठक के प्रकार नहीं बता सके। साथ ही जांघ, घुटना, गर्दन व जीभ की अंग्रेजी पूछी गई, तो बच्चे जबाव नहीं दे सके। प्राथमिक विद्यालय करेली में ठीक-ठाक पाया गया। वहीं विकासखंड बहजोई के प्राथमिक विद्यालय, अचलपुर में बच्चों की संख्या कम थी। विद्यालय की बाउंड्रीवाल टूटी मिली। हैंडपंप ठीक नहीं था। कक्षा पांच के बच्चे नाक व बाल की अंग्रेजी नहीं बता सके। शिक्षा की गुणवत्ता खराब मिली। डिप्टी कलक्टर की ओर से पूरी निरीक्षण आख्या जिलाधिकारी को भेज दी गई है।