{"_id":"5b53943b4f1c1b45748b64b3","slug":"15322040875-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौधरोपण का अंतिम पौधा जनप्रतिनिधियों से लगवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौधरोपण का अंतिम पौधा जनप्रतिनिधियों से लगवाएं
Updated Sun, 22 Jul 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। मुख्य विकास अधिकारी शंभूनाथ त्रिपाठी की अध्यक्षता में पौधरोपण को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में स्वचंत्रता दिवस को होने वाले विशेष पौधरोपण अभियान की तैयारियों की समीक्षा की गई। सभी विभागों को पौधरोपण की तैयारियों की सूचना प्रभागीय वनाधिकारी संभल को उपलब्ध कराने को कहा गया।
वर्ष 2018-19 में पौधरोपण के लक्ष्य विभिन्न विभागों को दिए गए हैं। उनके स्थल व लाभार्थी चयन कर मनरेगा तथा अन्य योजनाओं में परियोजना प्रस्तुत कर गड्ढा खुदान तथा अन्य तैयारी शुरू कर दें। बरसात शुरू हो गई है, पौधरोपण कार्य प्रारंभ करा देना चाहिए। वर्षाकाल के अंत तक आवंटित लक्ष्य अवश्य पूर्ण कर लिया जाए। प्रत्येक विभाग पौधरोपण की अंतिम पौध का रोपण स्थानीय जन प्रतिनिधि से अवश्य कराएं। संबंधित विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा निधारित लक्ष्य के सापेक्ष स्थलवार रोपित पौधे की साप्ताहिक प्रगति की संकलित सूचना तय प्रारूप में प्रभागीय वनाधिकारी संभल को प्रत्येक सप्ताह में नियमित रूप से उपलब्ध कराई जाए। पौधरोपण का शतप्रतिशत स्थलीय सत्यापन जिला वृक्षारोपण समिति द्वारा अंतर्विभागीय जांच समितियां गठित कर कराया जाएगा। एक रजिस्टर बनाया जाए, जिसमें प्रत्येक पौधा रोपण स्थल की जीपीएस कोआर्डिनेट व उस पर लगाए गए पौधे की किस्म एवं अन्य विवरण रजिस्टर में दर्ज किया जाए, ताकि जीओ टेगिंग की जा सके।
इसमें उपजिलाधिकारी गुन्नौर दीपेंद्र यादव, उपजिलाधिकारी संभल अमित कुमार, उपजिलाधिकारी महेश प्रसाद दीक्षित, परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला प्रवोशन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग, डूडा, सभी बीडीओ, एडीओ (पंचायत) व ईओ उपस्थित रहे।