फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   लापरवाही बरतने पर पालिका कर्मियों का वेतन काटा

लापरवाही बरतने पर पालिका कर्मियों का वेतन काटा

Sun, 22 Jul 2018 01:12 AM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
लापरवाही बरतने पर पालिका कर्मियों का वेतन काटा
टांडा। नगर पालिका अध्यक्ष ने नोटिस भेजकर पालिका फिटर का 2 दिन का वेतन काटा है। वहीं पालिका के सफाई कर्मियों के ठेकेदार को नोटिस भेज लापरवाही करने वाले सफाई कर्मियों के खिलाफ एक दिन का वेतन रोकने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

पालिका अध्यक्ष मेहनाज जहां और पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मकसूद लाला द्वारा नगर के मोहल्ला मनिहारान, मोहल्ला रांड, मोहल्ला दायमपुरा में भ्रमण कर सफाई, पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का जायजा लिया गया था। इस दौरान मोहल्ला वासियों ने पानी नहीं आने की शिकायत पालिकाध्यक्ष से की थी। उक्त शिकायत के संबंध में पालिका फिटर पंजी राम को अवगत कराया गया था लेकिन फिटर द्वारा शिकायत को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई गई। जबकि मोहल्ला मनिहारान में ही ट्यूबवेल पर लगा जनरेटर बंद पाया गया। जिसे चालू करवाने के बाद मोहल्ला मनिहारान की जलापूर्ति शुरू हुई। जिसके चलते फिटर पंज राम को लापरवाही बरतने पर पालिका अध्यक्ष द्वारा 19 तथा 20 जुलाई 2 दिन का वेतन काटने का आदेश जारी किया गया। साथ ही फिर से शिकायत आने पर जुलाई माह का वेतन पर रोक लगाने और कठोर कार्यवाही की चेतावनी दी गई। वहीं इसके अलावा 21 जुलाई को पालिका अध्यक्ष ने वार्ड 7 ठंडी सड़क, वार्ड 8 मरघटी, वार्ड 6 आजाद नगर, वार्ड 16, 17 में भ्रमण के दौरान कूड़ा-कचरा नहीं उठाया गया पाया। इसके बाद पालिका अध्यक्ष ने ठेकेदार नवाजिश अली को नोटिस जारी कर इन वार्डों में ट्रैक्टर ट्रॉली, ठेका कर्मचारियों, चालकों का दिनांक 20 जुलाई का वेतन रोकने के आदेश दिए। पालिकाध्यक्ष महनाज जहां ने कहा की काम में लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर किसी भी ठेका पालिका कर्मी या नगर पालिका कर्मी द्वारा काम में लापरवाही बरती जाती है तो उक्त कर्मी के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed