{"_id":"5b5242a24f1c1b27618b5f50","slug":"15321176633-kanth-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी में बिजली दिखा रही नखरे, उपभोक्ताओं में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण गर्मी में बिजली दिखा रही नखरे, उपभोक्ताओं में रोष
Updated Sat, 21 Jul 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांठ। उपभोक्ताओं को इस भीषण गर्मी में भी निर्धारित समय के अनुसार बिजली नहीं मिल पा रही है। जिसके कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भाकियू ने सुधार न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
भीषण गर्मी का कहर बढ़ता जा रहा है वहीं बिजली भी आंखें दिखा रही है। अब तो रात को भी बिजली नहीं मिल पा रही है। इधर अघोषित कटौती, ट्रिपिंग, लो वोल्टेज से अब उपभोक्ता अजिज आ चुके हैं। शुक्रवार को भी पूरा दिन बिजली के आने और जाने का सिलसिला लगा रहा। इसे ले भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने कहा कि जब तक समयानुसार पूरे वोल्टेज के साथ बिजली आपूर्ति नहीं मिलेगी तबतक भाकियू ऐसे ही सड़कों पर आंदोलन करती रहेगी। उन्होंने जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति में सुधार किए जाने को कहा है। भाकियू के तहसील प्रभारी जितेंद्र विश्नोई उर्फ जीतू ने कांठ नगर की आपूर्ति में सुधार किए जाने और लाइनों में मिनट दर मिनट होने वाले फाल्ट को रोके जाने को कहा है। हेमंत कुमार, सौरभ कुमार, देवेंद्र सिंह, जसपाल सिंह, देवराज सिंह, राजीव कुमार, धर्मेंद्र सिंह, विकास शर्मा, अनिल कुमार आदि उपभोक्ताओं ने भी बिजली आपूर्ति में सुधार और लो-वोल्टेज की समस्या को दूर किए जाने की मांग की है।