{"_id":"5b4baa524f1c1b3c748b50d7","slug":"15316854557-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले भर के विद्यालयों में आज से मनाया जाएगा भूजल सप्ताह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले भर के विद्यालयों में आज से मनाया जाएगा भूजल सप्ताह
Updated Mon, 16 Jul 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
बहजोई। जिले भर के विद्यालयों में भूजल सप्ताह मनाया जाएगा। इसके तहत बच्चे पहले दिन पोस्टर, स्लोगन आदि प्रतियोगिताओं में और दूसरे दिन रैली या साइकिल परेड निकाली जाएगी।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकरी वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शासन और जिलाधिकारी के निर्देश पर 16 जुलाई से 22 जुलाई 2018 तक चलने वाले भूजल सप्ताह कार्यक्रम के तहत जिले भर के परिषदीय, राजकीय, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों समेत मान्यता प्राप्त विद्यालयों में दो दिन तक भूजल सप्ताह मनाया जाएगा। बीएसए ने बताया कि इसके तहत 16 जुलाई को विद्यालयों में निबंध, संवाद, स्लोगन, पोस्टर आदि प्रतियोगिताओं को आयोजित किया जाएगा तथा 17 जुलाई को विद्यालयों के बच्चों की रैली यी साइकिल परेड निकाली जाएगी। इसके तहत सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया जाए तथा रैली या साइकिल परेड में भागीदारी करने वाले बच्चों को सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था की जाए।