फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   आशा कार्यकत्रियां ने अधिकारों की लड़ाई का किया ऐलान

आशा कार्यकत्रियां ने अधिकारों की लड़ाई का किया ऐलान

Sun, 15 Jul 2018 01:53 AM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
आशा कार्यकत्रियां ने अधिकारों की लड़ाई का किया ऐलान
कांठ। आशा कार्यकर्ताओं ने राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने की मांग की है। अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने का एलान करते हुए 16 जुलाई को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपे जाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को सीएचसी में आशा कार्यकत्रियों ने एक बैठक में कहा कि वह राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं स्वास्थ्य कार्यों की रीड़ हैं। आशा कार्यकर्ता ही प्राथमिक भूमिका निभाती हैं। आशा कार्यकर्ताओं ही जनसंख्या नियंत्रण मेें योगदान के साथ मां, बच्चे, किशोर, किशोरी तक सही जानकारी पहुंचाती हैं। लेकिन वह उपेक्षा का शिकार हैं। सबसे पहले स्तर पर आशा कार्यकर्ताओं ही स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाती हैं। लेकिन इसके बाद भी वह अभावों में जीवन यापन करने को विवश हैं। आशा कार्यकर्ताओं ने अपने अधिकार पाने के लिए एसोसिएशन के बैनर तले 16 जुलाई को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर ब्लाकाध्यक्ष किरनलता, शिखा, वीना विश्नोई, प्रभारानी, आमना खातून आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed