{"_id":"5b4a5ba24f1c1b3f748b4c65","slug":"153159977519-kanth-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांस्फार्मर फुंकने से मुख्य बाजार की बिजली आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांस्फार्मर फुंकने से मुख्य बाजार की बिजली आपूर्ति ठप
Updated Sun, 15 Jul 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांठ। मुख्य बाजार को विद्युत आपूर्ति करने वाला ट्रांस्फार्मर फुंकने के कारण पूरा दिन व्यापारी बिजली मिलने के कारण परेशान रहे। उन्होंने जल्द से जल्द ट्रांस्फार्मर को बदले जाने की मांग की है।
कांठ में नगर पंचायत कार्यालय के पास रखा विद्युत ट्रांस्फार्मर शनिवार की सुबह अचानक फुंक दिया। जिसके कारण मुख्य बाजार सहित कई वार्डो की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जिससे पूरा दिन नगर के व्यापारी और उपभोक्ता बिजली न मिलने के कारण परेशान रहे। बिजली कर्मचारियों ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। लेकिन शाम तक भी ट्रांस्फार्मर को नहीं बदला गया था इसे ले उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष निरूपम विश्नोई, अभय कुमार, गौरव कुमार, मुस्तकीम, सिमरन सिंह, सरदार कुलबंत सिंह, विकास शर्मा, बृजेश कुमार आदि व्यापारियों और उपभोक्ताओं ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने जल्द से जल्द फुंके ट्रांस्फार्मर को बदलवाए जाने की मांग बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से की है।
वहीं दूसरी ओर भारतीय किसान यूनियन ने नगर व क्षेत्र की बिजली आपूर्ति में की जा रही अघौषित कटौती, िट्पिंग और लो वोल्टेज की समस्या को दूर किए जाने की मांग की है। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि व्यवस्था में शीघ्र की सुधार नहीं किया गया तो भाकियू बिजली महाप्रबंधक के कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन चलाऐगी। कांठ नगर निवासी भाकियू के तहसील प्रभारी जितेंद्र विश्नोई उर्फ जीतू ने कस्बे में चल रही आईपीडीएस विद्युतीकरण योजना के कार्य को शीघ्र पूरा कराकर उपभोक्ताओं को इसका लाभ देने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में प्रदेश उर्जा मंत्री को पत्र भेजा है।