{"_id":"5b4a599f4f1c1b51748b4d97","slug":"15315992608-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए ने बैठक की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए ने बैठक की
Updated Sun, 15 Jul 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहजोई। भूजल सप्ताह की सफलता के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर बीएसए ने जिले भर के खंड शिक्षा अधिकारियों के साथ बैठक की। अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं, 16 से 22 जुलाई तक भूजल सप्ताह बनाया जाएगा।
शनिवार सुबह को 11 बजे बीएसए दफ्तर पर जिलेभर के खंड शिक्षा अधिकारियों के साथ बैठक हुई। इसमें जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि शासन की प्राथमिकता व जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले में 16 से 22 जुलाई तक मनाए जाने वाले भूजल सप्ताह सप्ताह को सफल बनाने को सभी खंड शिक्षा अधिकारी पूरी जिम्मेदारी से कार्य करें। बीएसए ने कहा कि 16 जुलाई को जिले के प्रत्येक विद्यालय में भूजल के गिरते जलस्तर को ध्यान में रखते हुए जन सामान्य की जागरूकता के लिए परिचर्चा, संवाद, निबंध, वाद-विवाद, स्लोगन व राइटिंग प्रतियोगिता कराए जाने तथा 17 जुलाई को प्रत्येक विद्यालय से रैली/ साइकिल परेड आयोजित कराई जाए। बीएसए ने साफ कर दिया कि सभी खंड शिक्षा अधिकारी अपने-अपने विकासखंड क्षेत्र के विद्यालयों में यह आयोजन कराएं। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को विद्यालय स्तर पर पुरस्कृत किया जाए। इसके अलावा रैली/ साइकिल परेड के समापन के बाद बच्चों को सूक्ष्य जलपान कराया जाए। इसके तहत सभी न्याय पंचायत समन्वयक अपनी-अपनी न्याय पंचायतों में जाकर स्थलीय निरीक्षण कर आयोजन की पूरी आख्या मय फोटोग्राफी के संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से 19 जुलाई तक बीएसए दफ्तर में उपलब्ध कराएं, जिससे कि पूरी आख्या समय से जिलाधिकारी को भेजी जा सके। बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी कोमल यादव, राजेंद्र प्रसाद, मजहरुल इसलाम, कमलराज, सुनील सक्सेना व अनिल कुमार मौजूद रहे।