{"_id":"5b490ceb4f1c1b58488b460a","slug":"15315140899-kanth-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंद्रह से दुकानों पर पॉलिथीन नजर आई तो होगी सख्त कार्रवाई: तहसीलदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंद्रह से दुकानों पर पॉलिथीन नजर आई तो होगी सख्त कार्रवाई: तहसीलदार
Updated Sat, 14 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांठ। यूपी सरकार के निर्देश पर पंद्रह जुलाई से पॉलीथिन के चलन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लग जाएगा। यदि के इसके बाद भी कहीं पॉलीथिन का उपयोग होता हुआ पाया गया तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई होना तय है। तहसील में हुई बैठक में इसकी रोकथाम के लिए रणनीति तैयार की गई है।
पिछले दिनों उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत चल रहे स्वच्छता अभियान की सफलता और पर्यावरण को दूषित होने से बचाए जाने के उद्देश्य से पंद्रह जुलाई से पूरे प्रदेश में पॉलीथिन के चलन पर प्रतिबंध लगाए जाने के निर्देश दिए थे। सरकार ने माना है कि पॉलीथिन से सबसे अधिक प्रदूषण और गंदगी होती है। शासन से निर्देश मिलने के बाद जिलाधिकारी मुरादाबाद राकेश कुमार सिंह ने कांठ के उपजिलाधिकारी हिमांशु वर्मा और तहसीलदार खालिद अंजुम खान को इस आदेश का पूर्ण रूप से पालन कराए जाने के निर्देश दिए है। शुक्रवार की शाम चार बजे पॉलीथिन के प्रतिबंध के संबंध में तहसील सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान तहसीलदार खालिद अंजुम खान ने शासन के निर्देशों का पंद्रह जुलाई से पालन कराए जाने के निर्देश संबंधितों को देते हुए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल कांठ के अध्यक्ष निरूपम विश्नोई से बाजार में पॉलीथिन के चलन पर अंकुश लगाए जाने को कहा। इस मौके पर कहा गया कि यदि पंद्रह जुलाई से किसी भी दुकानदार या व्यापारी पर पॉलीथिन का उपयोग होता हुआ पाया गया तो संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
बैठक के दौरान कांठ के चिकित्साधिकारी डॉ. मृणाल राठी, थाना प्रभारी निरीक्षक कांठ सुधीर पाल धामा, थाना प्रभारी छजलैट रामसेवक, नगर पंचायत अध्यक्षा पति कांठ अजयवीर सिंह पप्पू, चेयरपर्सन पति उमरी कलां मोहम्मद शहजाद, ईओ उमरी कलां नजम अहमद, सभासद पंडित मुकेश कुमार शर्मा, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष निरूपम विश्नोई आदि उपस्थित रहे।