{"_id":"5b4909014f1c1b40748b475c","slug":"15315130875-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्यारहवें दिन धरने पर गरजे जिले भर के लेखपाल, नारेबाजी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्यारहवें दिन धरने पर गरजे जिले भर के लेखपाल, नारेबाजी की
Updated Sat, 14 Jul 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहजोई। जिले भर के लेखपाल 11वें दिन भी धरने पर जुटे रहे। जमकर नारेबाजी की गई। मांगें न पूरी होने पर आंदोलन को और तेज करने की बात कही गई।
शुक्रवार को बड़ा मैदान के निकट पार्क में कार्य बहिष्कार व अनिश्चितकालीन धरने के ग्यारहवें दिन जिले भर के लेखपाल एकत्र हुए। इसके बाद वक्ताओं ने अपनी-अपनी बात रखी। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह का कहना था कि लेखपाल पूरी मेहनत के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह करते हैं। बावजूद इसके अपनी जायज मांगों को कहने पर भी लेखपालों को दोषी मानते हुए सरकार व प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। इससे लेखपालों में रोष व्याप्त है। अब तो तब तक धरना जारी रहेगा, जब तक कि सरकार लेखपालों की मांगों व हितों को लेकर कोई ठोस निर्णय नहीं लेती। धरने को पीतम सिंह, देवेंद्र सैनी, ज्ञानेंद्र पाल सिंह, उमेंद्र गुप्ता, रजनीश, रवि शर्मा, गब्बर सिंह, उपकार त्यागी, दीपक, रोहित वार्ष्णेय, अनुराग शर्मा, उरमान सिंह, सुधीर शर्मा, विजयपाल सिंह, निशा अग्रवाल, अर्चना सिंह व स्वाति शर्मा आदि ने भी संबोधित किया। संचालन जिला सचिव सुनील कुमार ने किया।