{"_id":"5b47bb834f1c1bb2288b6358","slug":"153142771214-kanth-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलह के आंदोलन को भाकियू ने प्रयास किए तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलह के आंदोलन को भाकियू ने प्रयास किए तेज
Updated Fri, 13 Jul 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांठ। भाकियू ने सोलह जुलाई को प्रस्तावित आंदोलन की सफलता के लिए प्रयास तेजकर दिए हैं। अधिक से अधिक संख्या जुटाने के लिए टीम बनकर किसानों से संपर्क किया जा रहा है।
भारतीय किसान यूनियन ने स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू न किए जाने, बकाया गन्ना भुगतान ने करने के साथ किसानों पर बिजली चोरी के झूठे मुकदमें लिखाए जाने को ले 16 जुलाई को कांठ में पहले पंचायत और बात में रोडजाम किए जाने का ऐलान किया हुआ है। इस संबंध में अधिकारियों को ज्ञापन भी दिया हुआ है।
भाकियू कार्यकर्ताओं ने इस प्रस्तावित आंदोलन को सफल बनाए जाने के लिए किसानों से संपर्ककर समर्थन जुटाए जाने को अभियान चलाया हुआ है। जिसमें टीमें बनाकर गांव-गांव जाकर किसानों से अधिक से अधिक संख्या में कांठ पहुंचने की अपील की जा रही है। बृहस्पतिवार को छजलैट में हुई एक बैठक में भाकियू के वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष चौ. ऋषिपाल सिंह ने कहा कि किसान आज अभावों में जीवन यापन कर रहा है। मिलों के द्वारा बकाया गन्ना भुगतान नहीं दिया गया है। बिजली वाले बिल जमा न होने पर किसानों के खिलाफ बिजली चोरी के झूठे मुकदमें लिखा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि इस मनमानी को बर्दास्त नहीं किया जाएगा। बिजली एसडीओ कार्यालय का मुद्दा भी उठाया जाएगा। इस अवसरपर समरपाल सिंह, राहुल चौधरी, धर्मेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, कृपाल सिंह, विक्की चौधरी आदि मौजूूद रहे।