फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   अब गंगा तट होगा हरा भरा, 421 बीघा जमीन में लगेंगे फलदार पौधे

अब गंगा तट होगा हरा भरा, 421 बीघा जमीन में लगेंगे फलदार पौधे

Fri, 13 Jul 2018 01:48 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
अब गंगा तट होगा हरा भरा, 421 बीघा जमीन में लगेंगे फलदार पौधे
जुनावई/चंदौसी। जिले में अब गंगा के किनारे की रेतीली जमीन पर भी फलदार वृक्ष दिखेंगे। हरियाली दिखेगी। क्योंकि गुरुवार को भाजपा विधायक अजित कुमार राजू ने गुन्नौर तहसील क्षेत्र के असदपुर ग्राम पंचायत की रामगंगा घाट स्थित 421 बीघा (35 हेक्टेयर) औषधीय पौधे का रोपण शुरू कराया है। पौधरोपण वन विभाग द्वारा ग्राम प्रधान की सहमति से कराया जा रहा है। विधायक ने गंगा तट पर अंत्येष्टि स्थल, गोशाला व तीन किलोमीटर की सड़क बनवाने को भी कहा है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय विधायक अजीत कुमार यादव (राजू) ने पौधरोपण की शुरूआत की। असदपुर ग्राम सभा की 421 बीघा भूमि रामघाट गंगा तट किनारे खाली पड़ी हुई है। ग्राम प्रधान विक्रांत कुमार की सहमति से वन विभाग ने इस जमीन में गंगा पौधरोपण सप्ताह के तहत औषधि एवं फलदार पौधों को लगाने की अनुमति ले ली है। अब इस जमीन में नमामि गंगे योजना के तहत दस हेक्टेयर भूमि में 8250 पौधे तथा पांच हेक्टेयर में मनरेगा के द्वारा 5500 पौधे एवं 20 हेक्टेयर भूमि में वन विभाग द्वारा 22,000 पौधे लगाने का योजना तैयार की गई है। रेंजर विशन यादव ने बताया कि 10 हेक्टेयर जमीन में जल्द ही पौधरोपण करा दिया जाएगा। जबकि शेष 25 हेक्टेयर जमीन में 15 अगस्त को पौधरोपण कराया जाएगा। 10 हेक्टेयर जमीन में पौधरोपण की शुरुआत आज क्षेत्रीय विधायक ने कर दी है। विधायक ने यहां पहुंचे लोगों की समस्याओं को भी सुना, अधिकारियों को उनका निदान करने का निर्देश दिया। ग्राम प्रधान विक्रांत कुमार एवं देवेंद्र कुमार ने बताया रामघाट गंगा तट पर स्नान करने के लिए क्षेत्र से हजारों की तादात श्रद्धालु आते हैं, लेकिन असदपुर से लेकर गंगा तक के रास्ते में गंदा पानी भरा होने के कारण श्रद्धालुओं को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शिक्षक राजेंद्र यादव ने बताया सैकड़ो आवारा गाय किसानों का नुकसान पहुंचा रही हैं। लोग उन्हें भगाने के लिए मारते हैं तो वह घायल हो जाती है। इनके लिए गोशाला का निर्माण कराया जाना चाहिए। गंगा तट पर अंत्येष्टि स्थल बनाने की भी मांग रखी तो विधायक ने इन मांगों को शीघ्र पूरा कराने का भरोसा दिलाया। इसके लिए वह विधायक निधि का भी उपयोग करेंगे। गोशाला के लिए प्रस्ताव तैयार कर भेजने को एसडीएम से कहा है। असदपुर से लेकर गंगा तट तीन किलोमीटर तक की पक्की सड़क विधायक निधि से जल्द ही डलवाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed