{"_id":"5b3a7d614f1c1be6568b4602","slug":"15305598411-kanth-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमरी कलां के तीन वार्डो में आठ दिन से बिजली नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमरी कलां के तीन वार्डो में आठ दिन से बिजली नहीं
Updated Tue, 03 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांठ। पिछले आठ दिन से नगर पंचायत उमरी कलां के तीन वार्डों में बिजली विभाग की अनदेखी और लापरवाही के कारण अंधकार छाया हुआ है। जिसे ले वार्डवासियों में रोष पनप रहा है। मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस में इसे ले जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किए जाने का ऐलान किया गया है।
कांठ के मात्र आठ किलोमीटर की दूरी पर स्थित दूसरी नगर पंचायत उमरी कलां के मोहल्ला पछाईयान, नगलियान, चौधरिया में पिछले आठ दिन से उपभोक्ताओं को बिजली के दर्शन नहीं हुए हैं। खराब ट्रांसफार्मरों और जर्जर लाइनों ने साथ छोड़ दिया है। जिससे तीनों वार्डों में अंधकार छाया हुआ है। कई बार शिकायत के बाद भी सुधार किए जाने की जरूरत नहीं समझी गई है। सोमवार को हेल्पिंग वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों ने इसे ले मंगलवार को तहसील में आयोजित होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस में बिजली विभाग के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किए जाने का एलान किया है। सोसाइटी के अध्यक्ष मोहम्मद दानिश कुरैशी ने सोमवार को बताया कि इस खराब व्यवस्था की शिकायत लखनऊ मुख्यालय तक की जा चुकी है भाजपा सरकार में कोई भी सुनने वाला नहीं है। आठ तीन से बिजली न मिलने के कारण भीषण गर्मी में छोटे बच्चों और महिलाओं को अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने मंगलवार को समय से तहसील पहुंचने का आह्वान वार्डवासियों से किया है।