{"_id":"5b3a7ac04f1c1be1568b4618","slug":"15305591673-kanth-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली से मरे छात्र के परिजनों को मुआवजे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली से मरे छात्र के परिजनों को मुआवजे की मांग
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांठ। क्षेत्र के गांव खलीलपुर कद्दीम में बिजली लाइन के लटके तार से करंट की चपेट में आकर मरे छात्र के परिजनों को मुआवजा दिए जाने की मांग भाकियू ने उठाई है। इस अवसर तमाम ग्रामीण मौजूद रहे। बिजली कर्मचारियों पर लापरवाही और अनदेखी का आरोप भी लगाया गया है।
25 जून को कांठ के गांव खलीलपुर कद्दीम का निखिल कुमार अपने खेत पर पानी देखने के लिए गया था। खेत से होकर जा रही हाई वोल्टेज बिजली की लाइन के लटके तार से वह करंट की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतक छात्र कस्बे में महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में इंटर का छात्र था। सोमवार को उसके परिजन व ग्रामीण तहसील पहुंचे। भाकियू कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने बिजली कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना था कि बिजली की लाइन जर्जर हाल है। इससे हादसे होते रहते हैं। इसे हटाए जाने की मांग भी उनके द्वारा की गई। भाकियू ने छात्र के परिवार वालों को मुआवजा दिए जाने और लाइन को हटाए जाने की मांग की। इस संबंध में उपजिलाधिकारी हिमांशु वर्मा को एक पत्र भी दिया गया। टीकाराम सिंह, शिवकुमार सिंह, सतवीर सिंह, भानू प्रताप सिंह, अशोक कुमार, रूप किशोर सिंह, महेंद्र चौहान, श्रीओम सिंही, हरिराज सिंह सहित भारी संख्या में भाकियू पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहे।