फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   विश्वविद्यालय की परीक्षा में दस दिन की देरी

विश्वविद्यालय की परीक्षा में दस दिन की देरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
विश्वविद्यालय की परीक्षा में दस दिन की देरी
मुरादाबाद। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की परीक्षा शीघ्र समाप्त कराने के उद्देश्य से समय से पहले शुरू की गई थी। चुनाव और बीएड प्रवेश परीक्षा की वजह से अब परीक्षा समाप्त होने में दस दिन की देरी लगेगी। विवि अधिकारियों का कहना है कि इसके लिए नोटिस जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की परीक्षा 25 फरवरी से 15 अप्रैल तक प्रस्तावित थीं। कम समय में परीक्षा समाप्त हो इसके लिए शुक्रवार दोपहर की पाली में परीक्षा कराने के अलावा रविवार को भी परीक्षा कराई गई है। इसी बीच प्रदेश में पहले चरण में 11 अप्रैल को आठ जनपदों में होने वाले लोकसभा चुनाव में एक जिला बिजनौर भी है। यहां के महाविद्यालय एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध हैं और यहां पर अभी वार्षिक परीक्षाएं चल रहीं है। इसके अलावा 15 अप्रैल को विश्वविद्यालय की ओर से बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन करवाया जा रहा है। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक संजीव सिंह ने बताया कि 10 अप्रैल, 11 अप्रैल, 12 अप्रैल और 15 अप्रैल वाली परीक्षा की तारीख बदल गई हैं। 11 अप्रैल को चुनाव की वजह से एक दिन पहले और एक दिन बाद की परीक्षा स्थगित की गई है। अब दस अप्रैल की स्नातक प्रथम व द्वितीय वर्ष की ड्राइंग व पेंटिंग, बीए तृतीय वर्ष इतिहास की परीक्षा 16 अप्रैल को, 11 अप्रैल की बीए प्रथम वर्ष की फिजिकल एजूकेशन और बीए/बीएससी अंतिम वर्ष की अर्थशास्त्र की 20 अप्रैल, 12 अप्रैल को बीए तृतीय वर्ष की ड्राइंग व पेंटिंग की 21 अप्रैल और 15 अप्रैल की बीए/बीएससी तृतीय वर्ष की अर्थशास्त्र की परीक्षा 25 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed