फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   चार घंटे के ब्लॉक में जननायक, जम्मूतवी समेत ट्रेनों की रफ्तार थमी

चार घंटे के ब्लॉक में जननायक, जम्मूतवी समेत ट्रेनों की रफ्तार थमी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
चार घंटे के ब्लॉक में जननायक, जम्मूतवी समेत ट्रेनों की रफ्तार थमी
मुरादाबाद। रेलवे ने चार घंटे के मेगा ब्लॉक में ट्रैक बदलने का काम रविवार को तेजी से कराया। शाहजहांपुर से मुरादाबाद होकर लक्सर तक चले मरम्मत कामों की वजह से कई यात्री ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। वहीं दर्जनों मालगाड़ियों को यार्ड या ट्रैक पर खड़ा कराना पड़ा। पहले से ब्लॉक की जानकारी मिलने की वजह से जंक्शन पर यात्री भी कम नजर आए।
विज्ञापन

रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह 11 बजे से शुरू होकर तीन बजे तक चलने वाले ब्लॉक में दोपहर दो बजे तक कटरा (शाहजहांपुर) के बाद काम प्राथमिकता में पूरे कराए गए। इनकी वजह से गाड़ी संख्या 15211 करीब साढ़े तीन घंटे देरी से मुरादाबाद पहुंची। इसके अतिरिक्त कोलकाता -जम्मूतवी एक्सप्रेस भी करीब चार घंटे देरी से चली। लखनऊ की तरफ से मुरादाबाद आने वाली गाड़ियों की लेटलतीफी बढ़ी नजर आई। इससे यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

यात्री गाड़ी गुजारी, माल गाड़ी ठहराई
लगातार ब्लॉक लेने के चलते रेलवे ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है, ब्लॉक के दौरान यात्री गाड़ी के सापेक्ष माल गाड़ियों को खड़ा किया जा रहा है। जबकि यात्री गाड़ियों को लाइन बदलकर गंतव्य के लिए रवाना किया जा रहा है। दोपहर दो बजे तक करीब दर्जन भर माल गाड़ियों को रोजा-शाहजहांपुर के बीच खड़ा रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच जोड़ी ट्रेनें 31 मार्च के बाद ही चलेंगी :
14674 अमृतसर-जालंधर एक्सप्रेस 31 मार्च
14673 जालंधर-अमृतसर एक्सप्रेस 2 अप्रैल
14004 नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस 31 मार्च
14003 मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस 2 अप्रैल
12583 लखनऊ-आनंद विहार एक्सप्रेस 31 मार्च
12584 आनंद विहार-लखनऊ एक्सप्रेस 31 मार्च
13119 सियालदाह-दिल्ली एक्सप्रेस 2 अप्रैल
13120 दिल्ली-सियालदाह एक्सप्रेस 2 अप्रैल
13257 दानापुर-आनंदविहार एक्सप्रेस 1 अप्रैल
13258 आनंदविहार-दानापुर एक्सप्रेस 1 अप्रैल




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed