फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   उतर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल संघ का अधिवेशन

उतर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल संघ का अधिवेशन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
उतर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल संघ का अधिवेशन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

लोक निर्माण राज्य मंत्री भूपेंद्र सिंह चौघरी ने कहा कि कलक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ की ओर से पेश की गईं 13 सूत्रीय मांगों में से कलक्ट्रेट कर्मचारियों को उच्चतर वेतनमान दिलाने वाली मांग को पास कराने के लिए मंत्रिमंडल में पहल करेंगे। कलक्ट्रेट के लिपिकों का वेतनमान बढ़ाने के लिए शासन की ओर से मंत्रिमंडल में प्रस्ताव भेजा गया है। जिसकी मंजूरी के बाद उन्हें बढ़ा हुआ वेतनमान मिल सकेगा। कर्मचारियों की अन्य मांगों को पास कराने का आश्वासन भी मंत्री ने दिया गया।
पंचायत भवन में आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन में कलक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ की ओर से 13 मांगे पेश की गईं थीं। संघ के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों ने कहा कि अन्य विभागों की तुलना में कलक्ट्रेट के कर्मचारी अधिक काम करते हैं। अत: उनको उच्चतर वेतनमान प्रदान किया जाना चाहिए। सम्मेलन में विधायक जयपाल सिंह व्यस्त और नगर विधायक रितेश गुप्ता ने भी इनकी मांगों का समर्थन किया। इन्होंने कहा कि मांगों को पूरा कराने के लिए वह भी शासन स्तर पर पूरा प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

देर शाम कलक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष तथा अन्य पदाधिकारियों के चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। नाम वापसी की प्रक्रिया सुबह होगी और उसी के बाद जरूरी हुआ तो रविवार को मतदान कराकर परिणाम की घोषणा की जाएगी। इस सम्मेलन में प्रदेश के सभी 75 जिलों से कलक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ के पदाधिकारी शामिल हुए। सम्मेलन में प्रमुख रूप से प्रदेशाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, प्रांतीय महामंत्री श्रीनाथ धर दुबे, प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों में राज कुमार सिंह चौहान, जगदीश निगम। जिलाध्यक्ष मुरादाबाद अरविंद वर्मा, जिला मंत्री गोपी कृष्ण, जिला संगठन मंत्री राकेश चंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed