{"_id":"5c2fc2efbdec2256b37e7611","slug":"151546633967-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1643 एमडीएम खातों की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1643 एमडीएम खातों की होगी जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
स्कूलों में मिड डे मील भोजन की खराब गुणवत्ता के बाद अब बजट के गोलमाल की घटनाएं भी सामने आने लगी हैं। बाराबंकी में फर्जी खातों में पैसा ट्रांसफर के खुलासे से हड़कंप मचा है। मध्याह्न भोजन प्राधिकरण ने सभी जिलों में एमडीएम के खातों के जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। जिलाधिकारी की ओर से प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूलों के खातों और ई कुबेर में बीएसए एवं जिला समन्वयक द्वारा फीड कराए खातों का मिलान कराया जाएगा।
मुरादाबाद जिले में एक लाख 97 हजार बच्चों को मिड डे मील योजना में खाना वितरण होता है। इनमें प्राथमिक, उच्च प्राथमिक के अलावा कई हाईस्कूल भी शामिल हैं। शहरी क्षेत्र में एनजीओ भोजन का वितरण करती हैं। जबकि ग्रामीण ब्लाकों में स्कूलों में ही खाना बनाकर परोसा जाता है। जिले में 1643 खातों में एमडीएम का बजट ट्रांसफर भेजा जाता है। मुरादाबाद जिले में एमडीएम के बजट में अभी तक गड़बड़ी का भले ही कोई मामला सामने नहीं आया हो, लेकिन खाने की गुणवत्ता को लेकर अक्सर सवाल उठते आए हैं।
बाराबंकी में कई फर्जी खातों में एमडीएम का पैसा ट्रांसफर होने के बाद मुकदमा दर्ज कराया गया है। मध्याह्न भोजन प्राधिकरण के निदेशक ने एहतियातन सभी जिलों में खातों के जांच करने के आदेश दिए हैं। जिला समन्वयक अखिलेश के मुताबिक मुरादाबाद जिले में 1643 खाते हैं। विभागीय स्तर पर जांच हो चुकी है। अब प्रशासन को खातों की जांच करनी है। इनमें स्कूल के खातों और ई कुबेर में फीड खातों का मिलान कराया जाएगा।