{"_id":"5b4e567f4f1c1b07788b4794","slug":"151531860607-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाल झंडी दिखाकर रुकवाई एक्सप्रेस, बचाया हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाल झंडी दिखाकर रुकवाई एक्सप्रेस, बचाया हादसा
Updated Wed, 18 Jul 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
मुरादाबाद रेल मंडल में मंगलवार सुबह चंडीगढ़ पाटलिपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन नगलिया स्टेशन मास्टर की सूझबूझ से हादसे का शिकार होने से बच गई। नगलिया के बीच यार्ड में पटरी चटक गई। स्टेशन मास्टर ने कंट्रोल रूम में इसकी सूचना दी। इसी बीच ट्रेन आ गई। तब उन्होंने लाल झंडी दिखाकर ट्रेन रुकवा दी। सूचना मिलने पर इंजीनियर शाखा की टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक की मरम्मत की। इस दौरान तीन अन्य गाड़ियां भी जहां तहां रुकी रहीं।
चंडीगढ़ पाटलिपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार सुबह मिलक और नगलिया सादात से गुजर रही थी। सुबह करीब पांच बजकर पचास मिनट पर स्टेशन मास्टर सुधीर कुमार ने डाउन लाइन पर पटरी चटकी देख ली। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी कंट्रोल रूम में दी और लाल झंडी दिखाकर ट्रेन रुकवा ली। वरना ट्रेन हादसे का शिकार हो सकती थी। इसके बाद एक्सप्रेस ट्रेन रुकने की वजह से तीन अन्य गाड़ियां भी रुक गई। ट्रैक ठीक करने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। जिसकी वजह से चंडीगढ़ पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, सरयू यमुना एक्सप्रेस और एक पैसेंजर 70 मिनट तक जहां तहां खड़ी रही। जिन्हें बाद में चलाया गया।