{"_id":"5b2c0da54f1c1bda6e8b94f2","slug":"151529613733-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाने वाले रिलीव, आने वालों का पता नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाने वाले रिलीव, आने वालों का पता नहीं
Updated Fri, 22 Jun 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
बेसिक शिक्षा विभाग में 28 जून तक 110 शिक्षक मुरादाबाद जिला छोड़ देंगे। अंतर्जनपदीय तबादले के अंतर्गत मुरादाबाद जिले में दूसरे जिलों से कितने शिक्षकों की तैनाती होगी, विभाग अभी तक बेखबर है। जुलाई पहले सप्ताह तक शिक्षकों की तैनाती नहीं हुई तो स्कूलों में पढ़ाई चौपट हो जाएगी।
मुरादाबाद जिले में अधिकांश स्कूल पहले से ही शिक्षकों के संकट से जूझ रहे हैं। कई स्कूलों में एक-एक शिक्षक हैं। अंतर्जनपदीय तबादला नीति के अंतर्गत जिले से 110 शिक्षकों का दूसरे जिलों में तबादला हो गया है। इनमें सर्वाधिक शिक्षक कुंदरकी ब्लाक से हैं। तबादले से कई स्कूल शिक्षक विहीन हो जाएंगे। बेसिक शिक्षा निदेशालय से बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अंतर्जनपदीय तबादला वाले शिक्षकों को 28 जून तक हरहाल में रिलीव करने के आदेश पहुंच गए हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी योगेंद्र कुमार के मुताबिक आदेश के अनुपालन में शिक्षकों को रिलीव करना शुरू कर दिया है। बीएसए योगेंद्र के मुताबिक आने वाले शिक्षकों की अभी तक कोई जानकारी नहीं है। कितने शिक्षक आएंगे और कब तक उनकी तैनाती होगी, इसका कोई आदेश नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि जून आखिरी सप्ताह तक आने वाले शिक्षकों की सूची आने की संभावना है। किसी कारणवश जुलाई पहले सप्ताह तक बाहर से आने वाले शिक्षकों की तैनाती नहीं होती है तो विभागीय स्तर पर वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।