फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   बिना बिजली के 28 हजार परिवार

बिना बिजली के 28 हजार परिवार

Wed, 25 Apr 2018 02:08 AM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
बिना बिजली के 28 हजार परिवार
मुरादाबाद।
विज्ञापन

जिले में 28 हजार घरों में बिजली नहीं है। इनको कनेक्शन देने के लिए अभियान चलाया जाएगा। ग्राम स्वराज अभियान के तहत पावर कारपोरेशन के जेई को अपने-अपने क्षेत्रों में कनेक्शन देने की प्रक्रिया शुरू की गई है। प्रारंभिक आंकलन में मंडल में बिना बिजली वाले एक लाख से ज्यादा परिवार हैं।
शासन ने गर्मी से पहले सभी घरों में बिजली कनेक्शन देने की तैयारी की है। कई लोग बिजली कनेक्शन पाने को मारे-मारे फिरते हैं और अधिकारी उनकी परेशानी सुनने को तैयार नहीं है। इसको देखते हुए शासन ने ग्राम स्वराज अभियान के तहत बिना बिजली वाले परिवारों को तलाशकर उनको कनेक्शन लेने के लिए प्रेरित करना है। जिन परिवारों के आवेदन कनेक्शन केलिए पहले से आए हुए हैं। उनको तत्काल कनेक्शन जारी किए जाएंगे। इसके लिए पांच मई तक अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन


पंचायत राज विभाग के अनुसार बिना बिजली वाले परिवारों की संख्या -
...
मुरादाबाद 28 हजार
अमरोहा 26 हजार
रामपुर 20 हजार
संभल 22 हजार
बिजनौर 18 हजार
...
ग्राम स्वराज अभियान के तहत ऐसेे परिवारों को तलाश किया जा रहा है, जिनके यहां बिजली नहीं हैं। उनकी परेशानियाें को दूर करने के साथ ही तत्काल कनेक्शन दिए जाएंगे। इसके लिए अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बीएस राघव, एक्सईएन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed