फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   1511 liters of vaccine applied to 19 lakh people with 52 lakh syringes

52 लाख की सिरिंज से 19 लाख लोगों को लगाई 1511 लीटर वैक्सीन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
1511 liters of vaccine applied to 19 lakh people with 52 lakh syringes
मुरादाबाद। कोरोना टीकाकरण अभियान को आज (रविवार) पूरे एक साल हो गया है। हेल्थ वर्करों से शुरू हुआ टीकाकरण किशोरों तक पहुंच गया है। इस एक साल में संक्रमण के उतार चढ़ाव के बीच कोरोना से बचाव के लिए 52 लाख रुपये की सिरिंज से 19.52 लाख लोगों को 1511 लीटर वैक्सीन लगाई गई। अभी करीब छह लाख लोगों को उम्मीद का टीका लगना बाकी है।
विज्ञापन

वर्ष 2020 में संक्रमण की शुरुआत होने के एक साल के भीतर ही कोरोना से बचाव का टीका आ गया। जिले में 16 जनवरी 2021 को टीकाकरण की शुरुआत की गई। सबसे पहले हेल्थ केयर वर्करों को टीका लगाया गया। इसके बाद फ्रंटलाइन वर्करों, साठ वर्ष पार बुजुर्ग और 45 वर्ष पार बीमारों का टीकाकरण किया गया। दस मई से 18 वर्ष पार वालों भी टीकाकरण शुरू कर दिया गया। इस साल तीन जनवरी से किशोर भी टीकाकरण के दायरे में आ गए। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक शनिवार तक जिले में 19.52 को वैक्सीन की पहली और 10.65 लाख लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। वहीं 6333 लोग तीसरी (प्रिकाशन) डोज ले चुके हैं। इन 30.23 लाख डोज लगाने के लिए इतने ही सिरिंज का इस्तेमाल किया गया। 30.23 लाख सिरिंज की सरकारी कीमत करीब 52 लाख रुपये आई है।
विज्ञापन

जानिए 1511 लीटर वैक्सीन का गणित
मुरादाबाद। जिले में लोगों को कोरोना से बचाव के लिए कोविशील्ड और कोवाक्सीन लगाई जा रही है। दोनों वैक्सीन की एक डोज .5 एमएल की होती है। इस कुल 30.23 लाख डोज 1511500 एमएल हुई। ये 1511500 एमएल 1511 लीटर वैक्सीन होगी। ऐसे ही हर डोज लगाने में एक सिरिंज का इस्तेमाल होता है। इस हिसाब से जितनी डोज, उतनी सिरिंज का इस्तेमाल हुआ। एक सिरिंज की सरकारी कीमत करीब 1.72 रुपये है। इस तरह 30.23 लाख सिरिंज की कीमत करीब 52 लाख रुपये हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed