{"_id":"59cfe57e4f1c1b9f538b5164","slug":"15067969732-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी कलेक्टर के पर कतरे, अधिकारों में कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी कलेक्टर के पर कतरे, अधिकारों में कटौती
Updated Sun, 01 Oct 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिप्टी कलक्टर के पर कतरे, अधिकारों में कटौती
चंदौसी(संभल)। जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने डिप्टी कलेक्टर ओमवीर के अधिकारों में कटौती की है। जिलाधिकारी ने कई जिलास्तरीय कार्य उप जिलाधिकारी चंदौसी को सौंपे हैं। डिप्टी कलक्टर के अधिकारों में कटौती के पीछे डिप्टी कलक्टर की कार्यशैली में शिथिलता की बात कही गई है। जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने कई जिला स्तरीय कार्य डिप्टी कलक्टर ओमवीर ओमवीर को सौंप रखे थे। कार्यशैली में शिथिलता के चलते जिलाधिकारी ने उनके कार्यों में कटौती करते हुए उप जिलाधिकारी चंदौसी प्रतिपाल सिंह को जिम्मेदारी सौंपी है। जिसके चलते प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय, प्रभारी अधिकारी आयुद्य, प्रभारी अधिकारी आईजीआरएस की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा उप जिलाधिकारी गुन्नौर अमित कुमार को प्रभारी अधिकारी भूलेख, प्रभारी अधिकारी नजारत और प्रभारी अधिकारी संयुक्त कार्यालय का कार्यभार सौंपा गया है।