फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   %भ्रष्टाचार पर प्रहार, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्ट अधिकारी%

%भ्रष्टाचार पर प्रहार, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्ट अधिकारी%

Fri, 29 Sep 2017 01:35 AM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
%भ्रष्टाचार पर प्रहार, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्ट अधिकारी%
भ्रष्टाचार पर प्रहार, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्ट अधिकारी
विज्ञापन

चंदौसी (संभल)।
हम जनता से हैं। जनता हमारी है। योगी और मोदी सरकार को भ्रष्ट अधिकारी बदनाम न करें। भ्रष्टाचार पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए वचनवद्घ हैं। भ्रष्ट अधिकारी सुधर जाएं नहीं तो बख्शा नहीं जाएगा। गुरुवार को पंजाबी कालोनी स्थित भारतीय कला निकेतन ऐजू चैंप में नव भारत निर्माण संवाद कार्यक्रम में सांसद सत्यपाल सैनी ने यह बात कही।

भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में गुरुवार को नव भारत निर्माण संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में सांसद सत्यपाल सैनी ने उपस्थित जनसमूह के सवालों के उत्तर दिए। सांसद से पार्टी पदाधिकारियों, जनता और युवाओं ने संवाद किया। अरविंद एमडीएच ने जीएसटी के सरलीकरण का मुद्दा उठाया। मुकेश वार्ष्णेय ने चंदौसी से दिल्ली के लिए ट्रेन की मांग उठाई। अरविंद एमडीएच ने जीएसटी के सरलीकरण की मांग उठाई। सांसद ने समाधान का आश्वासन दिया। छात्रा दर्शिका ने खिलाड़ियों को प्रमोशन पर लेने बात कही। समाज सेविका संगीता भार्गव ने शहर में गर्ल्स हास्टल की मांग उठाई। उन्होंने कहा एजुकेशन हव के रूप में विकसित शहर में एक भी गर्ल्स हास्टल नहीं होने से छात्राओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खल चुनी व्यापार संघ ने कर मुक्त रखने की मांग उठाई। गजराज सिंह ने सरकारी अस्पताल में आधुनिक सेवाओं के विस्तार और राजकीय कालेज का मुद्दा उठाया। समाजसेवी कवि माधव मिश्र ने गरीब मरीजों को आर्थिक मदद का मुद्दा उठाया। सांसद ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर अधिकारियों को चेताया। उन्होंने युवाओं से भी नशा मुक्त समाज की स्थापना में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा नशा नाश की जड़ है। समाज को नशा मुक्त बनाए। नश न करें न ही करने दें। रेलवे क्रासिंग 36 बी पर ओवर ब्रिज पर सांसद ने जबाब दिया पहले बाईपास बन जाए उसके तुरंत बाद ओवर ब्रिज भी बनवा दिया जाएगा। सुधीर मल्होत्रा, राजीव लोचन शर्मा, आईपीएस चौहान, राजेश शंकर राजू, आमोद वार्ष्णेय, मनोज कठेरिया, माधव मिश्रा, टीएस पाल, तरुण नीरज, हरेंद्र कोहली, अशोक शर्मा, विनय सराफ, हरिगोपाल वार्ष्णेय, डा. राजीव, नजर कुरैशी, राहुल यादव, हरीश सैनी, मोरमुकुट वार्ष्णेय, राजकुमार ठाकरे, कैलाश गुलयानी, हेमंत कुमार सिंह उर्फ पिंटू ठाकुर, आनंद, राहुल शंखधार, चंद्रशेखर, शीनू गुप्ता, डा. मोहनलाल, उमा श्रीवास्तव, नीलम गुप्ता, राजू अरोरा, पुष्पेंद्र मौर्य, अश्वनि सक्सेना, उमेश पटौदी, सत्यपाल गुर्जर, नीटू ओहरी, कमल टाल, बिट्टू, कपिल अग्रवाल, अंकित जैन, ओमी लाला, कौशल किशोर वंदेमातरम, रिंकू दिवाकर मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंकज श्री ने की। संचालन सतीश अरोरा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed