{"_id":"59c16ca54f1c1bb5688b579e","slug":"150584851811-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंचाई विभाग के बड़े बाबू के घर साढ़े तीन लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंचाई विभाग के बड़े बाबू के घर साढ़े तीन लाख की चोरी
Updated Wed, 20 Sep 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंचाई विभाग के कर्मी के घर साढ़े तीन लाख की चोरी
चंदौसी। सिंचाई विभाग के बड़ेबाबू के सूने घर को चोरों ने निशाना बनाया है। सोमवार की रात किसी समय चोरों ने घर से गहने समेत करीब साढ़े तीन लाख रुपये का कीमती सामान चुरा लिया। पड़ोसियों की सूचना पर विभागीय कार्य से लखनऊ गए हुए बड़ेबाबू अपने घर पहुंचे। पुलिस को तहरीर दी गई है। घटना नगर के सीकरी गेट निवासी वसीम खान पुत्र सलीम अहमद के घर हुई है।
नगर के सीकरी गेट निवासी वसीम खान पुत्र सलीम अहमद सोमवार को विभागीय कार्य से लखनऊ गए हुए थे। पत्नी नाजिया खान मुरादाबाद स्थित अपने मायके गई हुईं थी। सोमवार की रात सूने मकान को चोरों ने निशाना बना लिया। मैनगेट के ताले तोड़कर घर में रखे गहने, कीमती सामान समेत करीब साढ़े तीन लाख का माल चुरा लिया। मंगलवार की सुबह पड़ोसियों ने घर के ताले टूटे देखे तो शक हुआ। सूचना सिंचाई विभाग में बड़ेबाबू के पद पर तैनात मकान स्वामी वसीम खान पुत्र सलीम अहमद को दी। वसीम खान अपने घर पहुंचे। नुकसान का आंकलन किया। कोतवाली पुलिस को घटना की तहरीर दी गई है।