{"_id":"59c16ca14f1c1bac688b56ab","slug":"150584851411-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदीय नवरात्र की तैयारियां शुरू, तेज हुई खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदीय नवरात्र की तैयारियां शुरू, तेज हुई खरीदारी
Updated Wed, 20 Sep 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारदीय नवरात्र की तैयारियां शुरू, तेज हुई खरीदारी
चंदौसी। शारदीय नवरात्र गुरुवार से शुरू हो रहे हैं। नवरात्र के उपलक्ष्य में मंगलवार को श्रद्घालुओं ने पूजा सामग्री समेत मैया के श्रंगार के लिए जमकर खरीदारी की। बाजार में रौनक दिखाई दी। मैया के सोलह श्रंगार और लाल चुनरी की मांग में तेजी के चलते दुकानदार उत्साहित नजर आए।
शारदीय नवरात्र पर श्रद्घालुओं ने उपवास के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। मैया के विधि विधान से पूजन अर्चन और सोलह श्रंगार के लिए बाजार में जमकर खरीदारी की गई। मैया के लिए लाल चुनरिया की मांग में सबसे अधिक तेजी देखी गई। बाजार में खरीदारों के पहुंचने से रौनक नजर आई। मंदिरों में रंगाई पुताई चल रही है। साफ सफाई का कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है। रंग बिरंगी रोशनी से मंदिरों को सजाया जा रहा है। शारदीय नवरात्र के लिए श्रद्घालुओं में उत्साह है। घरों में तैयारियों का सिलसिला तेज हो गया है।