फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   मेला गणेश चौथ का शुभारंभ

मेला गणेश चौथ का शुभारंभ

Thu, 24 Aug 2017 02:03 PM IST
Updated Thu, 24 Aug 2017 02:03 PM IST
विज्ञापन
मेला गणेश चौथ का शुभारंभ
श्रीगणेश चौथ मेला चंदौसी का शुभारंभ, संस्कृति में रंगी फिजा
विज्ञापन

चंदौसी।
सांप्रदायिक सौहार्द, आपसी प्रेम और भारतीय संस्कृति का प्रतीक मेला गणेश चौथ का भव्य शुभारंभ बुधवार को किया गया। समाज कल्याण विभाग की राज्यमंत्री गुलाब देवी व मेलाध्यक्ष जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने द्वार पूजन किया और चारो धर्मो के प्रतिनिधियों ने विधि विधान के साथ फीता काटकर मेले का उदघाटन किया। भगवान गणपति की फूलडोल यात्रा निकाली गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गणपति प्रतिमा की स्थापना मेला ग्राउंड स्थित एकता स्तंभ पर की गई। अगले 22 दिनों तक मेले में लाखों श्रद्धालु पहुंचेंगे।

उत्तर भारत का प्रसिद्ध मेला गणेश चौथ का उदघाटन शाम साढ़े छह बजे लाला भूपाल दास द्वार पर द्वार पूजन के संग हुआ। राज्यमंत्री गुलाब देवी, जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी राजेंद्र सिंह यादव और सीओ चंदौसी अकील अहमद के साथ अनेक लोगों ने द्वार पूजन किया। समाज कल्याण राज्यमंत्री गुलाब देवी, जिलाधिकारी आनंद कुमार ने मेला ग्राउंड स्थित सर्वधर्म समभाव के प्रतीक स्थल पर पहुंचकर फीता काटा। उनके साथ अपर जिलाधिकारी राजेंद्र सिंह यादव, सीओ अकील अहमद, तहसीलदार संजय कुशवाहा, प्रभारी निरीक्षक रंजन शर्मा उपस्थित रहे। विभिन्न संप्रदायों के प्रतिनिधियों ने पूजा अर्चना की। हिंदू संप्रदाय के पंडित मेवाराम शर्मा, मुस्लिम संप्रदाय से गुलाम साबिर, सिख संप्रदाय से ज्ञानी गुरजीत सिंह, ईसाई संप्रदाय से आशुतोष सैमुअल, बौद्ध संप्रदाय से कुंदनलाल भारती शामिल थे। गुलाब देवी ने कहा कि मेला गणेश चौथ चंदौसी की शान है। मेला गणेश चौथ को सांस्कृतिक विरासत बताते हुए सौहार्द के साथ मेले में प्रतिभाग करने का आह्वान किया। इसके बाद मंदिर से गणेश बाबा की फूलडोला यात्रा निकली। पंडित भूदेव शास्त्री ने पूजन कराया। फूलडोला सजाकर गणेश जी की प्रतिमा मेला ग्राउंड तक भक्तजन ले गए। इसके बाद एकता स्थल पर प्रतिमा की स्थापना की गई। पदाधिकारियों ने रंग बिरंगे गुब्बारे छोड़े। अतिथियों ने मेले का निरीक्षण किया। इस मौके पर मेले के संस्थापक डा. गिरिराज किशोर, मेला परिषद के सचिव कमलेश चौधरी, डा.जयशंकर दुबे, विनय सर्राफ, मनोज कुमार मीनू, रविंद्र कुमार रूपी, लाल मोहम्मद शास्त्री, कवि माधव मिश्र, ललित किशोर, प्रजीत लालू, प्रभात कृष्णा, इश्तयाक वेग, फहीमुद्दीन, सुधीर कुमार गुप्ता, फूलप्रकाश वार्ष्णेय, देवकीनंदन, डा. रामप्रकाश गुप्ता, केशव देव वार्ष्णेय, लोकेंद्र शर्मा, अरविंद कुमार गुप्ता, राकेश कुमार पाठक समेत अनेक धर्मप्रेमी सज्जनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed