{"_id":"ede1ae8584fd134573de0b08091b1e18","slug":"1500-hazijs-back-to-his-home-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वतन लौट आए जिले के 1500 हाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वतन लौट आए जिले के 1500 हाजी
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
Updated Wed, 14 Oct 2015 07:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इबादत की सरजमीं पर चालीस दिन गुजारकर जिले के 1500 से अधिक आजमीन हाजी बनकर वतन लौट आए। मंगलवार को जद्दा से आखिरी उड़ान भरी गई। वहीं हाजियों के वतन वापसी पर मोहल्लों में इस्तकबाल किया गया। हाजियों ने पाक सफर के दौरान आपबीती भी सुनाई।
शुरुआती चरण में हज पर गए आजमीनों के हज के अरकान पूरे होने के साथ ही उनकी वापसी शुरू हो गई थी। 28 सितंबर को शुरू हुआ ये सिलसिला 13 अक्तूबर तक चला। इस दौरान हर दिन जिले का कोई ना कोई हाजी वतन वापसी करता रहा। हाजियों को लेने दिल्ली एयरपोर्ट पर रिश्तेदार पहुंचते रहे। मंगलवार को जद्दा से आखिरी उड़ान भरी गई।
इसके साथ ही इस बार जिले से हज पर गए 1500 से अधिक हाजियों की सकुशल घर वापसी हो गई। इन हाजियों का मोहल्लों में फूल मालाओं से इस्तकबाल किया गया। हज ट्रेनर हाजी मुख्तार असलम ने बताया कि जिले से हज कमेटी की ओर से पाक सफर गए सभी हाजी वतन लौट आए हैं। मंगलवार जद्दा से आखिरी फ्लाइट आई।